{"_id":"58a74e9f4f1c1bb901d84061","slug":"tagore-theatre-chandigarh-event-sector-18-shekhar-suman-ek-mulakat","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर थिएटर में ‘एक मुलाकात’, बातों-बातों में बयां कर गए प्रेम की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर थिएटर में ‘एक मुलाकात’, बातों-बातों में बयां कर गए प्रेम की दास्तां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Feb 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में ‘एक मुलाकात’ नाटक का मंचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में शुक्रवार को ‘एक मुलाकात’ नाटक का मंचन किया गया। इसमें शेखर सुमन और दीप्ति नवल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। नाटक अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी के बीच की दास्तां पर आधारित था।
लोगों के लिए साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेमगाथा हमेशा से ही जिज्ञासा से भरी रही है। लोगों ने इस पर सुना और पढ़ा तो बहुत है पर इसे सामने देखने का मौका चंडीगढ़ के लोगों को शुक्रवार को मिला। सैफ हैदर हसन के निर्देशन में शेखर सुमन और दीप्ति नवल ने इस बार सिटी के लोगों को नाटक मंचन के जरिये दोनों की दास्तां बयां की।
इस नाटक का देश-विदेश में कई जगह मंचन हो चुका है। भारत में इस नाटक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। नाटक में मुख्य भूमिकाओं में बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल अमृता प्रीतम और शेखर सुमन साहिर लुधियानवी के किरदार में थे। दोनों ने अभिनय से लोगों का दिल जीता तो लोगों ने भी वाह-वाह और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
नाटक में प्रीतम का लुधियानवी के बीच का संबंध उन पत्रों पर आधारित है जो दोनों ने एक-दूसरे को भेजे थे।
साहिर उन दिनों लाहौर में थे और अमृता दिल्ली रहती थीं। दोनों ने अपने बीच के संबंधों को जिंदा रखने के लिए शब्दों और विश्वास का पुल बनाया था। अब यही पुल उर्दू परंपरा को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। यह कहानी एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसका निष्कर्ष उन्होंने दर्शकें पर छोड़ दिया है। नाटक के दौरान शेखर सुमन ने पसंदीदा शायरी भी सुनाई।