{"_id":"64502048122987411f060cc4","slug":"table-top-being-built-at-the-intersection-the-road-will-remain-closed-till-may-20-chandigarh-news-c-16-pkl1043-129740-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चौराहे पर बन रहा टेबल टॉप, 20 मई तक सड़क रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चौराहे पर बन रहा टेबल टॉप, 20 मई तक सड़क रहेगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। विकास कार्यों की वजह से शहर की कुछ सड़कें कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगी। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने बताया है कि हिमालय मार्ग और विकास मार्ग के जंक्शन-59 यानी सेक्टर-43सी/44डी और 51ए-52बी के चौराहे पर टेबल टॉप का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से 20 मई तक सेक्टर-43सी/44डी और 51ए-52बी की तरफ जाने वाली सड़क आवाजाही के लिए बंद रहेगी।
इसके अलावा विकास मार्ग और चंडी पथ पर जंक्शन-62 यानी सेक्टर-46सी/47डी और 49बी/48ए के चौराहे के सुधार का कार्य चल रहा है। इस कारण सेक्टर-46सी/47डी और 49बी/48ए की तरफ जाने वाली सड़क 15 मई तक बंद रहेगी। विभाग ने कहा है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और इस स्थान पर गाड़ी धीरे-धीरे चलाएं।