आफरीदी की बैटिंग देखने उमड़े दर्शक, हाथ लगी निराशा
इससे दर्शकों को निराशा हुई। समर्थक रहमान चाहते हैं कि आफ रीदी अभी रिटायरमेंट न लें। उनका कहना था कि चाहे पाकिस्तान जीते या हारे वह सिर्फ आफरीदी की बैटिंग देखने पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को भी मोहाली में भरपूर समर्थन मिला। कप्तान स्मिथ और मैक्सवेल ने जब चौके और छक्के जड़े तो स्टेडियम में बैठे क्रिकेट प्रेमियों तालियां बजाकर खूब स्वागत किया।
आफरीदी के आउट होते ही चेहरे लटके
आफरीदी के मैदान पर पहुंचते ही दर्शक झूम उठे। उन्होंने पहला छक्का लगाया तो फैंस ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। लेकिन जल्द ही आफरीदी 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद प्रशंसकों के चेहरे लटक गए।
मैक्सवेल को मिला घर जैसा माहौल
ऑस्ट्रेलियाई टीम के अहम मेंबर मैक्सवेल के लिए पीसीए स्टेडियम अपने घरेलू मैदान की तरह था। बता दें कि वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हैं।
टैटू बनाने का क्रेज
इस मैच को देखने के लिए दर्शक दोपहर 12 बजे से ही अपने चेहरों पर पसंदीदा टीम के फ्लैग का टैटू लगाकर स्टेडियम में पहुंच रहे थे।