फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   T-20 match between India and Afghanistan in Mohali on 11 January

Chandigarh News: भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में टी-20 मुकाबला 11 जनवरी को

Thu, 04 Jan 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
T-20 match between India and Afghanistan in Mohali on 11 January
चंडीगढ़। भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी को मोहाली में टी-20 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। पीसीए का मोहाली से तीन गुणा बड़ा नया स्टेडियम महाराजा यादविंद्रा क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में बनकर तैयार हो चुका है। इस नए स्टेडियम का आगाज आगामी आईपीएल के मुकाबले से होगा। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबले भी इस नए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले के लिए मोहाली के पीसीए स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पीसीए ने इस टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों के रेट घोषित कर दिए हैं। मैच के टिकट 5 जनवरी से ऑनलाइन पेटीएम पर मिलना शुरू हो जाएंगे। वहीं, पीसीए के काउंटर पर 6 जनवरी से टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


यह रहेंगे टिकटों के रेट
चेयर ब्लॉक - 500 रुपये
वाईपी ब्लॉक - 1000 रुपये
प्रीमियम ब्लॉक - 1250 रुपये
ईस्ट ब्लॉक - 1000 रुपये
नॉर्थ और वेस्ट ब्लॉक - 1000 रुपये
टैरेस ब्लॉक - 2500 रुपये
इंक्लोजर बॉक्स - 10000 रुपये
युवराज सिंह ब्लॉक - 2000 रुपये
हरभजन सिंह ब्लॉक - 250 रुपये
स्टूडेंट ब्लॉक - 100 रुपये

भारत-अफगानिस्तान मैच के लिए सबसे कम टिकट का रेट स्टूडेंट के लिए 100 रुपये रखा गया है। स्टूडेंट के लिए कुल 900 टिकटों का कोटा ही पीसीए ने रखा है। यह टिकट केवल पीसीए स्टेडियम मोहाली के सेल काउंटर पर ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स्
बसों की शटल सर्विस भी चलेगी
भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों के लिए स्टेडियम के पास पहुंचने के लिए बसों की शटल सर्विस भी चलाएगा। यह शटल सर्विस स्टेडियम के अलग-अलग दूरी पर बने स्टेशन पर दर्शकों को लेकर स्टेडियम तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed