फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SYL strict attitude of Haryana, Dhankar says, cannel will be made

SYL पर हरियाणा का सख्त रवैया, धनखड़ बोले- बनकर ही रहेगी नहर

Tue, 22 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
SYL strict attitude of Haryana, Dhankar says, cannel will be made
हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : File Photo
हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा है कि सतलुज-यमुना लिंक नहर तो बनकर ही रहेगी। इसे कोई नहीं रोक सकता। देश में कानून का राज है और सभी को संविधान का पालन करना ही होगा। धनखड़ मंगलवार को सीआईआई के एग्रो टेक-2016 के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पत्रकारों के साथ बातचीत में पंजाब की ओर से एसवाईएल के निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई भूमि किसानों को लौटा दिए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर धनखड़ ने कहा कि पंजाब को बड़े भाई की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही पानी की कमी हो, लेकिन पंजाब के कम पानी में भी हरियाणा का हिस्सा बनता है। 
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस्तीफे के नाम पर सिर्फ ड्रामेबाजी कर रहे हैं। उन्हें इतना ही दुख है तो वे पंजाब विधानसभा का चुनाव ही न लड़ें। धनखड़ ने कहा कि दस साल तक कांग्रेस का शासन रहा, तब एसवाईएल को लेकर कोई काम क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जिद के कारण बीते 32 साल से हरियाणा को पानी की कमी से हर साल 1000 करोड़ का नुकसान हो रहा है। अगर आज हरियाणा अलग नहीं होता तो क्या पंजाब मौजूदा हरियाणा के दक्षिणी हिस्से को पानी नहीं देता?
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पाक से प्यार, हरियाणा को इनकार’

SYL strict attitude of Haryana, Dhankar says, cannel will be made
मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : File Photo
नोटबंदी के कारण किसानों को हो रही कठिनाई के बारे में पूछे गए सवाल पर धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में 81 फीसदी बिजाई का काम पूरा हो चुका है। किसानों को 25 हजार रुपये बैंक खातों से निकालने की सुविधा दी गई है। नोटबंदी से किसानों को कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।

‘पाक से प्यार, हरियाणा को इनकार’
चंडीगढ़। धनखड़ ने कहा कि पंजाब के लिए शर्म की बात है कि भारत के खिलाफ आतंक को बढ़ावा दे रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान को तो पानी दे रहा है, लेकिन उससे ही अलग हुए हरियाणा को मना कर रहा है।  पंजाब की हर नदी के पानी पर हरियाणा का हक है। पंजाब का हरियाणा से पानी की रॉयल्टी मांगना हास्यस्पद है।

बंटवारा तो घरों में भी होता है, वहां कौन एक भाई-दूसरे से पहले इस्तेमाल किए गए पानी का बिल मांगता है। धनखड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एसवाईएल और नोटबंदी के मामले पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल गैर-विश्वसनीय नेता हैं, उनकी बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed