फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   syl issue, badal, akali dal, punjab congress, world univercity, fatehgarh sahib

एसवाईएल मुद्दे के असल झगड़े की जड़ कांग्रेस : बादल

Sun, 27 Mar 2016 11:16 AM IST
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब।
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
syl issue, badal, akali dal, punjab congress, world univercity, fatehgarh sahib
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जनरल बिक्रम सिंह को आरनेरी डाक्टर आफ विज्ञान की डिग्री से नवाजते हुए। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि एसवाईएल मुद्दा कांग्रेस की देन है और सारे झगड़े की जड़ कांग्रेस है। बादल शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


समारोह के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान का जिक्र किया जिसमें कैप्टन ने कहा था कि उन्होंने 2004 में विधान सभा में गवर्नर से दस्तखत करवाकर हरियाणा को पानी न देने का बिल पास करवाया था।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि पानी बंटवारा भी कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने करवाया था और उस समय केंद्र और पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय के मुख्यमंत्री से इंदिरा गांधी ने पानी समझौते पर दस्तख्त करवा लिए थे। अगर कैप्टन ने 2004 में आकर अपनी सरकार के फैसले को बदल लिया तो इसमें हैरान होने की बात नहीं है। कांग्रेस ने ही एसवाईएल करार किया था और उसी ने रद्द करवा दिया। हम तो उस समय जेल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि पंजाब के पानी का बंटवारा तीन बार हुआ। सबसे पहले हिंद-पाक बंटवारे के समय हुआ था। अगर हमारा पानी ही चला गया तो पंजाब उजड़ जाएगा। बादल ने कहा कि एसवाईएल को सिर्फ किसानों से जोड़ना गलत होगा। यह पूरे पंजाब वासियों का मसला है। पानी की जरूरत जहां औद्योगिक तौर पर जरूरी है वहीं हर वर्ग के लिए यह अहम कुदरती स्त्रोत है। पानी पर उसी सूबे का हक होता है जहां से पानी गुजरता है। एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि छह महीने के अंदर छह हजार अध्यापक और डॉक्टर भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इससे पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल बिक्रम सिंह ने दीक्षांत समारोह का संदेश पढ़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व यूनिवर्सिटी के चांसलर अवतार सिंह मक्कड़ ने की जबकि यूजीसी के  सचिव डॉ. जसपाल सिंह संधू ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इसके बाद सीएम प्रकाश सिंह बादल, अवतार सिंह मक्कड़, वीसी डॉ. गुरमोहन सिंह वालिया ने विश्व यूनिवर्सिटी के 478 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। 10 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी मैडल से सम्मानित किया गया।


जनरल बिक्रम सिंह को ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ विज्ञान की डिग्री और भगवंत सिंह दलावरी को ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की डिग्री से नवाजा गया। सीएम ने दीक्षांत समारोह में डिग्रियां लेने आईं लड़कियों की संख्या ज्यादा देख खुशी जताई और उन्हें शुभकामना दी। इस मौके पर मंच संचालन रजिस्ट्रार डॉ. प्रितपाल सिंह ने किया। डीन अकादमिक मामले डॉ. कंवलजीत सिंह ने सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और गण्यमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed