फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sy quraishi former election commissioner speaks on elections and akhilesh yadav family dangal

5 राज्यों में विस चुनाव पर बोले SY कुरैशी, यूपी के 'दंगल' पर बड़ा बयान

Thu, 05 Jan 2017 02:28 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 05 Jan 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
sy quraishi former election commissioner speaks on elections and akhilesh yadav family dangal
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी
5 राज्यों में विस चुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी खुलकर बोले। उन्होंने यूपी में चल रहे 'दंगल' पर बड़ा बयान दे डाला। 
विज्ञापन


देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डा. एसवाई कुरैशी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि नोटबंदी के बाद होने वाले पहले विधानसभा चुनाव साफ-सुथरे होने की उम्मीद है। नोटबंदी के तुरंत बाद चुनाव होने से प्रत्याशी वोटरों को नोट नहीं बांट सकेंगे। ऐसे में उम्मीदवार की छवि पर ही वोटर वोट देंगे।
विज्ञापन


डा. कुरैशी ने कहा कि यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही उन जगहों पर पुलिस और प्रशासन की शांतिपूर्ण चुनाव कराने की चुनौती भी शुरू हो गई है। चुनाव की घोषित तारीखों और चरणों के बीच काफी कम समय रखा गया है। इससे चुनौती ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव शेड्यूल अच्छा है, इस पर आपत्ति नहीं

sy quraishi former election commissioner speaks on elections and akhilesh yadav family dangal
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी
यहां राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में बातचीत के दौरान डा. एसवाई कुरैशी ने कहा कि चुनाव का शेड्यूल काफी अच्छा है। शेड्यूल पर कोई पार्टी आपत्ति भी नहीं कर सकती, क्योंकि उनको इसका अधिकार नहीं है। इस पर आपत्ति वैसे भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सभी पार्टियों को पहले ही पता था कि चुनाव जल्द होने हैं।

डा. कुरैशी ने कहा कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होने हैं और सभी चरणों में काफी कम अंतर है। इससे फोर्स को नई जगह चुनाव कराने जाने में कुछ परेशानी हो सकती है। इसलिए यह ध्यान रखना होगा कि कानून व्यवस्था किसी भी तरह से ढीली ना पड़े।

तो फ्रीज होगी समाजवादी साइकिल
डा. एसवाई कुरैशी ने सपा में चुनाव चिह्न की लड़ाई पर कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो सपा के चुनाव चिह्न साइकिल को फ्रीज किया जाएगा। इसके बाद दोनों को अलग-अलग चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। उनके बीच विवाद खत्म हो जाता है तो चुनाव चिह्न पर आयोग को फैसला लेना है, क्योंकि यह मामला चुनाव आयोग में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed