{"_id":"63866f554c7a4d0f933eb8e6","slug":"sword-on-the-job-contract-guest-teachers-surrounded-the-office-of-director-of-education-chandigarh-news-pkl4698558108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नौकरी पर तलवार, अुनबंधित-अतिथि शिक्षकों ने घेरा शिक्षा निदेशक कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नौकरी पर तलवार, अुनबंधित-अतिथि शिक्षकों ने घेरा शिक्षा निदेशक कार्यालय
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में एक हजार शिक्षकों की नई भर्ती की खबर से परेशान अतिथि और अनुबंधित शिक्षक मंगलवार को सड़क पर उतर आए। करीब 500 प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने सेक्टर-9 स्थित स्कूल शिक्षा निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। इन शिक्षकों का कहना है कि वह पिछले 20-22 वर्ष से शहर के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। नए शिक्षकों की भर्ती से उनकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। अगर उन्हें नौकरी से निकाला गया तो वह कहां जाएंगे।
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि सैकड़ों अतिथि और अनुबंधित शिक्षकों की भर्ती स्वीकृत या अस्वीकृत पदों पर नियमित शिक्षकों की भांति सभी नियमों का पालन कर की गई है। वह लोग लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज तक चंडीगढ़ प्रशासन ने उनकी नौकरी की सुरक्षा के लिए न तो कोई नीति बनाई और न ही उन्हें नियमित किया गया। अब नियमित भर्ती होने पर स्कूलों में अतिथि और अनुबंधित शिक्षक के तौर पर काम कर रहे 500 के करीब शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन को गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन व ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत इत्यादि ने अपना समर्थन दिया।
कोट्स :
शिक्षकों से मांगपत्र लिया, जल्द करेंगे बैठक
प्रदर्शन के दौरान मैं कार्यालय में उपस्थित नहीं था। अतिथि व अनुबंधित शिक्षकों से स्टाफ ने मांगपत्र ले लिया है। शिक्षकों की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून के आधार फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
-हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक
बॉक्स
अगले हफ्ते शुरू होनी है शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में एक हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। वर्ष 2015 के बाद से विभाग में कोई नियमित भर्ती नहीं हुई है। वर्ष 2015 की भर्ती में भी पेपर लीक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है जिसके कारण अभ्यर्थियों को नियमित भर्ती का लाभ नहीं मिल पा रहा है।