फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 5 lakhs with 7 man in name of foreign sending

विदेश भेजने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने 7 युवकों से ठगे लाखों रुपये

Fri, 17 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
swindle of 5 lakhs with 7 man in name of foreign sending
गिरफ्तार - फोटो : file photo

विदेश में वर्क वीजा लगवाने के नाम पर दो जालसाजों ने पंजाब के रोपड़ जिले के रहने वाले सात युवकों को पांच लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान बुड़ैल निवासी दिनेश के रूप में हुई है। वह बुड़ैल में ही प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। जबकि उसका एक साथी रविंद्र भाटिया फरार है। रोपड़ निवासी हरनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके दोस्त विदेश जाना चाहते थे। 2015 में उनकी मुलाकात बुड़ैल निवासी और प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र भाटिया और दिनेश कुमार से हुई।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर रवि भाटिया ने उन्हें बताया कि उनकी विदेश में अच्छी जान पहचान है और वह दुबई में युवकों का वर्क वीजा लगवा देगा। उसने कागजी कार्रवाई के लिए हर एक युवक से करीब 70 से 80 हजार रुपये  पिछले साल अक्तूबर में लिए थे। पीड़ितों से रुपये लेने के बाद न तो उनका वर्क वीजा लगा और न ही पैसे वापस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कहने के बाद जब युवकों के पैसे नहीं मिले तो उन्होंने दोनों के खिलाफ सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में ठगी का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दिनेश को बुडै़ल से गिरफ्तार कर लिया, जबकि रविंद्र भाटिया अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed