{"_id":"976b1a0b9741b58aca9ff1340b9d7b40","slug":"swindle-of-19-thousand-with-girls-after-change-of-atm-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर युवती के खाते से निकाले 19 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल कर युवती के खाते से निकाले 19 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-22 स्थित एटीएम से रविवार शाम पैसे निकालने गई युवती का कार्ड बदलकर 19 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस में शिकायत सेक्टर-22 डी हाउस नंबर-3146 निवासी मनीषा कुमारी ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि रविवार की शाम सेक्टर 22 स्थित एटीएम में पैसा निकालने आई थी।
विज्ञापन
पहली बार में पैसे नहीं निकलने पर पीछे खड़े व्यक्ति से पूछताछ किया और पैसे निकाले फिर घर चली गई। घर पहुंचने पर उसके मोबाइल में पैसा निकलने का दो एसएमएस आया। पहली ट्रांजेक्शन उसके निकाले गए पैसे का था और दूसरा 19 हजार रुपये निकलने का। इसके बाद मनीषा ने सेक्टर-22 चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार पैसा निकलने की सूचना पुलिस को देने के बाद उसने अपना अकाउंट और एटीएम चेक किया। इस दौरान पता चला कि उसका एटीएम बदल गया है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पैसा निकालने के दौरान अपना एटीएम पकड़ाकर उसका एटीएम ले लिया और उसके खाते से पैसे निकाल लिए।