फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swimmers reached Chandigarh to prepare for Khelo India Games

खेलो इंडिया गेम्स की तैयारियों के लिए चंडीगढ़ पहुंचे तैराक

Sun, 23 Jan 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Swimmers reached Chandigarh to prepare for Khelo India Games
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को ही अभ्यास करने की अनुमति मिली है। इस कारण आने वाले टूर्नामेंट में मेहनत कर वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स जोकि दिल्ली में रहते हैं। उन्हें अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था, क्योंकि दिल्ली में कोरोना संक्रमण को देखते हुए वहां पर सभी खेल और अभ्यास सेंटर पहले ही बंद कर दिए जा चुके हैं। ऐसे में उन खिलाड़ियों ने अब चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल पर अभ्यास शुरू कर दिया है। यहां पर वह सीनियर कोच गुरचरण सिंह की देखरेख में आगामी बड़े टूर्नामेंट के लिए अभ्यास में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कई खिलाड़ी कर रहे अभ्यास
पीयू पूल के वरिष्ठ कोच गुरचरण सिंह ने बताया कि चार खिलाड़ी दिल्ली और आसपास के एरिया से मेरे सेंटर पर अभ्यास कर रहे हैं। इनमें सिदांत वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स खेल चुका है। समीर और अंश सीनियर नेशनल मेडलिस्ट हैं। तैराक रीया इंटर यूनिवर्सिटी लेवल की खिलाड़ी हैं। यह खिलाड़ी पीयू के ही स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े टूर्नामेंट की तैयारी
कोच ने बताया कि मार्च में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स खेली जानी हैं। इसमें तैराकी चैंपियनशिप भी शामिल हैं जोकि बेंगलुरु में होनी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए यह खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी अपनी फॉर्म को खोना नहीं चाहते। इस वजह से यह रोजाना अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed