फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swift car driver who caused the collision PCR

नशे में था स्विफ्ट वाला और ठोक दी पीसीआर वैन

Tue, 11 Mar 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
Swift car driver who caused the collision PCR
हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर सड़क हादसे को अंजाम देकर भाग रहे नशे में धुत स्विफ्ट चालक को रोकना पीसीआर जवानों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


स्विफ्ट कार चालक ने रेलवे लाइट प्वाइंट के पास पीछा कर रही पीसीआर को टक्कर मार दी। पीसीआर जिप्सी ने आगे जाकर कार चालक समेत चार युवकों को दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों की पहचान गाड़ी चालक कुराली निवासी दिनेश, उसके  साथी सुमित और अशोक कुमार के रुप में हुई। पीसीआर इंचार्ज हेंड कांस्टेबल अनूप की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पीसीआर जिप्सी इंचार्ज हेड कांस्टेबल अनूप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी डयूटी रविवार रात रेलवे लाइट प्वाइंट पर थी।

ट्रैफिक के एएसआई सुरेंद्र ने उन्हें जानकारी दी कि हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर सड़क हादसे को अंजाम देकर स्विफ्ट गाड़ी सीएच 74टी- 1969 रेलवे लाइट प्वाइंट की तरफ आ रही है।
विज्ञापन


पीसीआर जिप्सी को देखकर युवकों ने गाड़ी रेलवे स्टेशन की तरफ मोड़ ली। पीसीआर जवान गाड़ी का पीछा करने लगे तो साइड से स्विफ्ट चालक ने पीसीआर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही पीसीआर क्षतिग्रस्त हो गई और पीसीआर जवानों ने आगे जाकर कार में सवार दिनेश, सुमित और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस  मामले की जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed