{"_id":"630e47027b6ecb0d34bda8193253129f","slug":"swami-vivekanand-award-chandigarh-award-advisor-vijay-dev-tricity-award-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी के नौ लोगों को स्वामी विवेकानंद एक्सीलेंसी अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी के नौ लोगों को स्वामी विवेकानंद एक्सीलेंसी अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में सामाजिक, स्वास्थ्य, रक्षा, शिक्षा और खेल क्षेत्र से जुड़े नौ लोगों को सोमवार को उनके सराहनीय कामों के लिए सम्मानित किया गया। इन्हें सलाहकार विजय कुमार देव ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद युवा मंच की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
पुरस्कार विजेताओं में पंचकूला के शहीद मेजर संदीप सांखला के परिजनों को संदीप की देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने के लिए सम्मानित किया गया। मेजर संदीप आठ अगस्त 1991 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। पंद्रह वर्षों से अधिक समय से पीजीआई के आगे लंगर चला रहे जगदीश लाल आहूजा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह के दौरान आर्कषण का केंद्र रही 20 वर्षीय दिव्यांग तेजस्वनी। वह न तो ठीक से चल सकती है और न ही खड़ी हो सकती है। उसके गाए देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ से समारोह की शुरुआत हुई। उसने ऑडिटोरियम में बैठे सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। तेजस्वनी सा रे गा मा पा लिटिल चैंप के मंच पर भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं।
विज्ञापन
इसी तरह 450 गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाने वाली प्रोफेसर अनुराधा शर्मा और सरिता तिवारी को भी सम्मानित किया गया। अनुराधा शर्मा ने अकेले गरीब बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया था और आज उनके साथ शहर के 25 और अध्यापक जुड़ चुके हैं। शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए एसएनएम आईएएस एकेडमी चलाने वाली महिला निधि शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा यूटी प्रशासन के हेल्थ विभाग में तैनात डॉक्टर अनिल गर्ग और मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रितांभरा भल्ला को स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
खेल के क्षेत्र में क्रिकेट कोच शांति स्वरूप शर्मा को सम्मानित किया। एक्साइज व टैक्सेशन ऑफिसर मुनीष नैय्यर को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए सम्मनित किया गया। इस मौके पर सलाहकार विजय कुमार देव ने सभी पुरस्कृत लोगों से प्रेरणा लेकर दूसरे लोगों को भी ऐसे काम करने के लिए आगे आने को कहा।