फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swami Ramdev said, AAP shuld create government in delhi

स्वामी रामदेव बोले, सरकार बनाए ‘आप’

Sat, 21 Dec 2013 12:05 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 21 Dec 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Swami Ramdev said, AAP shuld create government in delhi

योग गुरु स्वामी रामदेव का मानना है कि दिल्ली के दंगल में अप्रत्याशित रूप से उभरी आम आदमी पार्टी को अब सरकार बना लेनी चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली के लोगों ने आप के पक्ष में जनादेश दिया है। उसका सम्मान करते हुए अरविंद केजरीवाल को सरकार बनानी चाहिए।

स्वामी रामदेव शुक्रवार शाम को फेज-2 निवासी दविंदर शर्मा के घर पर यह बातें कहीं। खेतीबाड़ी माहिर दविंदर शर्मा, स्वामी रामदेव की कोर कमेटी के मेंबर हैं।

पत्रकारों के सवाल पर स्वामी रामदेव ने कहा कि कांग्रेस में हार को लेकर भगदड़ मची हुई है। दुनिया का दस्तूर है कि लोग हमेशा ही जीतने वाली पार्टी के साथ खड़े होते हैं।
विज्ञापन


आज कांग्रेस के साथ जनता नहीं है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होगी। कांग्रेस को चुनाव में बड़ी मुश्किल से पचास से सौ के बीच सीटें मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी रामदेव ने कहा कि आज देश भर में नरेंद्र मोदी के पक्ष में हवा चल रही है। उनके लिए वातावरण अनुकूल है। मोदी ही सरकार बनाएंगे और देश के अगले प्रधानमंत्री भी वही होंगे।


समलैंगिकों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर स्वामी रामदेव ने कहा कि यह बिल्कुल सही फैसला है। भारतीय समाज में समलैंगिकता के लिए कोई जगह नहीं है।

इस पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। स्वामी रामदेव कड़ी सुरक्षा के बीच शाम करीब सवा सात बजे दविंदर शर्मा के फेज-2 स्थित घर पहुंचे।

पहले उन्होंने बंद कमरे में शर्मा के साथ बातचीत की। उसके बाद बाहर आकर लोगों से मिले। उनके आने की खबर फैलते ही काफी लोग वहां पहुंच गए थे। थाना फेज एक पुलिस घर के आसपास तैनात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed