फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swami paramhans, birthday celebreation, big satsang, vishwakarma mandir, manimajra

स्वामी परमहंस के जन्मदिवस पर मनीमाजरा में विशाल सत्संग

Mon, 04 Apr 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Mon, 04 Apr 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
swami paramhans, birthday celebreation, big satsang, vishwakarma mandir, manimajra
मनीमाजरा में विश्वकर्मा मंदिर में हुए विशाल सत्संग में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
श्री श्री 1008 श्री परमहंस दयाल स्वामी अद्वैतानंद महाराज एवं स्वामी गुरुशरणानंद महाराज के पावन जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य पर 26वां विशाल सत्संग समारोह का आयोजन मनीमाजरा के माता मनसा देवी रोड विश्वकर्मा मंदिर में किया गया।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढे़ बजे पावन आरती से की गई। इसके बाद नगली दरबार के प्रसिद्ध संत स्वामी सार शांतानंद, संत आधार शब्दानंद, संत सार दयालानंद, संत सार श्रद्धानंद, संत सार शरणानंद (कैथल ), संत सार योगानंद ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया।

विज्ञापन

 

इस सत्संग में राष्ट्रीय गो संपदा विकास एवं प्रबंधक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बगई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आयोजक ब्रजेश वर्मा, गौरव वर्मा ने बताया कि सत्संग में टीवी कलाकार सत्यप्रकाश मदान नीलोखेड़ी, रविंद्र भाटिया, आनंदजी आनंद, मीनाक्षी मनचंदा, मधु व सुशीला शर्मा ने भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्री नगली दरबार के सुप्रसिद्ध संत श्री स्वामी सुरेशानंद महाराज ने प्रवचन में संदेश देते हुए कहा कि मानव जीव का कल्याण तभी संभव हैं जब वह अहंकार को त्याग कर श्री सतगुरु देव की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करे।

 

मानव को गुरु के उपदेशानुसार चलने का प्रयास करना चाहिए, ताकि वह अपना आत्म साक्षात्कार कर सके। सभा के चेयरमैन स्वामी सार शांता नंद महाराज ने व संत आधारशब्दानंद ने कहा कि एक प्रेमी का अंतिम लक्ष्य आपके सतगुरु भगवान को प्राप्त करना है। कार्यक्रम के दौरान एक मेगा हेल्थ व डेंटल चेकअप कैंप भी लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed