फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swachh abhiyan, modi swachh abhiyan, chandigarh nagar nigam, chandigarh

खूबसूरत शहर के बदसूरत कार्यालय, गंदगी के ढेर और दुर्गंध

Thu, 02 Jun 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़, अमर उजाला
ब्यूरो, चंडीगढ़, अमर उजाला Updated Thu, 02 Jun 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
swachh abhiyan, modi swachh abhiyan, chandigarh nagar nigam, chandigarh
नगर निगम कार्यालय के डस्टबिन - फोटो : अमर उजाला
लोगों को स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ने वाले नगर निगम के अपने कार्यालय की हालत काफी खस्ता है। पब्लिक टायलेट का भी बुरा हाल है। यहां कोई ऐसा टायलेट नहीं है जो साफ सुथरा हो। निगम के प्रवेश द्वार के साथ बने टायलेट से लगातार दुर्गंध आती है इसके साथ ही निगम के बेसमेंट में भी फाइलें खुली पड़ी हैं। यहां कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि बेसमेंट पार्किंग के लिए रिजर्व रखी गई है।
विज्ञापन


लेकिन अब कर्मचारी अपने कार्यालय बनाकर यहां काम कर रहे हैं। बेसमेंट में जहां गंदगी है। वहीं यहां पर दम घुटता है। सरकारी अलमारियां बरामदे में ही पड़ी हैं। निगम कार्यालय में तार खुले में ही हैं। मेयर ऑफिस के बाहर भी तार लटक रहे हैं। निगम में अतिक्रमण हटाओ दस्ते के विंग के साथ जो वाटर कूलर है, वह काफी लंबे समय से खाली है। ऐसे में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी कोई सुविधा नहीं है। यहां डस्टबिन काफी गंदे हैं। जबकि पूरे शहर की सफाई की जिम्मेदारी और डस्टबिन उपलब्ध कराने का काम निगम का ही है। मालूम हो कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का भी अहम काम नगर निगम के पास है।
विज्ञापन


लोगों को भेजे जाते है वायलेशन के नोटिस
शहर में इस समय बेसमेंट में अगर कोई कार्यालय बनाकर काम करता है तो प्रशासन की ओर से वायलेशन के नोटिस भेजे जाते है और निगम भी फायर के नोटिस भेजता है। लेकिन नगर निगम बेसमेंट में खुद कार्यालय चलाकर वायलेशन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसमेंट में कार्यालय नहीं चलेंगे
मेयर अरुण सूद का कहना है कि निगम कार्यालय के ऊपर तीन नई मंजिलों का निर्माण हो रहा है। इस साल अक्तूबर तक इसका काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद बेसमेंट में कार्यालय नहीं चलेंगे। कर्मचारियों के बैठने के लिए काफी जगह हो जाएगी। इससे सफाई व्यवस्था भी सुधरेगी और अलमारियां रखने के लिए भी पूरी जगह मिल जाएगी।


जान दांव पर लगाकर कर रहे काम
निगम की इमारत के बाहर कंटिलिवर का पलस्तर करने में दो कर्मचारी जुटे रहे जिनमें एक महिला कर्मी थी। लेकिन इन कर्मचारियों के लिए कोई सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं थे। ऐसे में कोई हादसा भी हो सकता है। मालूम हो कि अभी दो दिन पहले ही बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवरेज साफ करते समय एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed