फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspicious man with weapon seen in dinanagar punjab

दीनानगर में दिखा हथियारबंद संदिग्ध, पुलिस और BSF ने खंगाला एरिया

Sun, 10 Dec 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर(पंजाब) Updated Sun, 10 Dec 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
suspicious man with weapon seen in dinanagar punjab
terrorist - फोटो : Demo Photo
पंजाब के दीनानगर में एक हथियारबंद संदिग्ध को देखे जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने पूरा एरिया खंगाल दिया। थाना दीनानगर के तहत आने वाले गांव अलिया चक्क व धमराई में हथियार बंद संदिग्ध जो फौज की वर्दी में थे, ने वैटरनरी डॉक्टर को रोकने का प्रयास किया। डॉक्टर ने किसी तरह भागकर जान बचाई तथा पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एएसपी दीनानगर वरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद चार जिलों के एसएचओ तथा दो जिलों की स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड (एसएसजी) की टीम छानबीन पर लगाई गई। परंतु कुछ नहीं मिला। बताते चलें कि गांव चौंता निवासी सरकारी वैटरनरी डॉक्टर हरदीप सिंह गांव अलिया चक्क में किसी बीमार पशु की जांच करने गया था। जब वह दोपहर करीब 12 बजे वापसी में बाइक से गांव चौंता को जाने लगा तो गांव अलिया चक्क नहर के किनारे लंबे कद का एक व्यक्ति आर्मी की वर्दी पहने हुए राइफल हाथ में लिए झाड़ियों से निकला और उसे रुकने का इशारा करने लगा।
विज्ञापन


उस व्यक्ति के हालात पर संदेह होने के कारण डॉक्टर ने बाइक पीछे की तरफ घुमा लिया और गांव अलिया चक्क की तरफ मुड़ गया। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तो वहीं खड़े गांव वासी से उसने इस घटना का जिक्र किया तो उस व्यक्ति ने भी उस संदिग्ध को देखे जाने की बात की पुष्टि की। इससे से उनका संदेह विश्वास में बदल गया। घटना की सूचना गांव वासियों व पुलिस थाना दीनानगर को दी, जिसके चलते एएसपी वरुण शर्मा तुरंत पुलिस पार्टी व स्वैट टीमों को साथ लेकर पहुंच गए और गांव धमराई, अलिया चक्क की घेराबंदी करके सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा नहर के साथ साथ लगते गुज्जरों के डेरों की भी तलाशी ली गई। गौर रहे कि 27 जुलाई 2015 को दीनानगर पुलिस थाने में आतंकवादियों द्वारा हमला कर कई पुलिस मुलाजिमों को शहीद कर दिया गया था। इसके कारण दीनानगर व उसके आसपास कई बार संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचनाएं मिलती रही है, मगर एक बार भी इसकी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन पुलिस ऐसी सूचनाओं को हलके में नहीं ले रही है।


मामले संबंधी जब एएसपी वरुण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वैटरनरी डॉक्टर से संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया गया। मगर डॉक्टर द्वारा दी गई सूचना की कोई भी सच्चाई सामने नहीं आई। पुलिस इसको हलके में नहीं ले रही। हमारी संयुक्त टीमें पूरे क्षेत्र की गंभीरता से जांच कर रही है। इसके लिए एसएसजी कमांडो द्वारा भी संयुक्त तौर पर सर्च अभियान छेड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed