फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspicious canter Entered at EVM Counting center in Fatehabad

ईवीएम केंद्र में घुसा संदूकों से भरा संदिग्ध कैंटर, कांग्रेस का हंगामा, पीछे लिखा- हरियाणा सरकार

Wed, 15 May 2019 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Suspicious canter Entered at EVM Counting center in Fatehabad
संदिग्ध कैंटर

भोड़ियाखेड़ा गर्ल्स कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर मंगलवार शाम उस समय हंगामा मच गया जब संदूकों से भरा एक संदिग्ध कैंटर केंद्र पर पहुंच गया। खाली संदूकों से भरे कैंटर को अंदर जाता देखकर बाहर बैठे कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा एवं पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ये भी बताया गया है कि उक्त कैंटर मंगलवार को भूना रोड पर एक अन्य वाहन को टक्कर भी मारकर आया था। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम 4:30 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचा कैंटर 
डीसी धीरेंद्र खड़गटा और एसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार लगभग 4:30 बजे मतगणना केंद्र से उन्हें यह सूचना दी गई कि खाली संदूकों से भरा एक कैंटर मतगणना स्थल पर पहुंचा है। इस सूचना पर वे दोनों खुद मतगणना स्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी लेने पर पता चला कि संदूकों से भरे वाहन को तहसीलदार द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर टोहाना से लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संदूकों में मतगणना के उपरांत ईवीएम को रखा जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऐतराज के बाद संदूकों से भरे कैंटर को वापस टोहाना भेज दिया गया है।

मतगणना केंद्र के बाहर अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मौजूद कांग्रेस नेता भवानी सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार शाम को मतगणना केंद्र पर निरीक्षण के लिए आए थे।


उनके जाने के कुछ देर बाद ही संदिग्ध कैंटर जिस पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ था, वो केंद्र के बाहर आ पहुंचा और उस पर संदूक लदे हुए थे। भवानी सिंह ने कहा कि इस पर उन्होंने ऐतराज जताया कि जब ईवीएम रखे जाने के बाद मतगणना केंद्र को सील किया जा चुका है तो कैंटर को अंदर क्यों जाने दिया जाए। इसके बाद अधिकारियों को सूचित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed