फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspicion on the educational certificates of 20 newly elected sarpanches and panches in Haryana

Haryana: 20 नवनिर्वाचित सरपंचों-पंचों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर संदेह, आयोग के पास पहुंचीं शिकायतें

Fri, 18 Nov 2022 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 11:09 PM IST
सार

18 जिलों से आयोग के पास शिकायतें पहुंचीं हैं। जिलों में कार्यरत आईएएस, एचसीएस अधिकारियों से शिकायतों की जांच करवाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Suspicion on the educational certificates of 20 newly elected sarpanches and panches in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में हाल में संपन्न पंचायत राज चुनाव के दो चरण में 20 नवनिर्वाचित सरपंचों-पंचों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र जाली होने का संदेह है। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह को 18 जिलों से जाली, नकली प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायतें मिली हैं। शिकायतों को जिला उपायुक्तों के पास भेज दिया है।

विज्ञापन


जिलों में कार्यरत आईएएस, एचसीएस अधिकारियों से शिकायतों की जांच करवाने के लिए कहा है। धनपत सिंह ने कहा कि यदि किसी पंच या सरपंच के शैक्षणिक दस्तावेज जांच में नकली या जाली पाए जाते हैं तो उसे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: नैनो यूरिया की कीमत 15 रुपये घटी, अब 225 रुपये में मिलेगी 500ml की बोतल
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके विरुद्ध हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994  की धारा 51 की उपधारा (3) के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस प्रावधान के अनुसार सरपंच, पंच को निलंबित करने के साथ पद से हटाया जा सकता है। यह कार्रवाई करने से पहले उपायुक्त ऐसे पंचों, सरपंचों को सुनवाई का मौका देंगे।

धनपत सिंह ने कहा कि अभी नवनिर्वाचित सरपंचों, पंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाई गई है। शपथ ग्रहण से पहले शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य पूरा हो जाना चाहिए ताकि अयोग्य व्यक्ति सरपंच, पंच पद की शपथ ही नहीं ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed