फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspension of Jagmeet Brar dismiss, returned in congress

पूर्व सांसद जगमीत बराड़ लौट आए कांग्रेस में

Sat, 08 Aug 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़(पंजाब) Updated Sat, 08 Aug 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
suspension of Jagmeet Brar dismiss, returned in congress

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के तहत कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ की शुक्रवार को घर वापसी हो गई।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बराड़ का निलंबन रद्द करने को मंजूरी दे दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान बराड़ ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो साल तक आराम की सलाह देकर मुसीबत मोल ले ली थी।
विज्ञापन


बराड़ के इस बयान पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पार्टी की ओर से निलंबन की कार्रवाई की गई थी। निलंबन वापसी के प्रयास के तहत बराड़ ने पिछले दिनों सोनिया और राहुल से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ ने कांग्रेस महासचिव व पार्टी के पंजाब प्रभारी शकील अहमद से भी मुलाकात की थी। वहीं उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और  उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट कर पंजाब की हालात से अवगत कराया था। माना जा रहा है कि बराड़ की घर वापसी में पंजाब प्रभारी डॉ. शकील अहमद की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर बराड़ का निलंबन रद्द करने की सिफारिश की थी। अहमद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बराड़ की पार्टी में वापसी से पंजाब में कांग्रेस और मजबूती होगी। वह पार्टी के सीनियर नेता हैं। उनकी पार्टी के प्रति पहले की गई मेहनत के मद्देनजर ही हाईकमान ने यह फैसला लिया है।

उधर, बराड़ ने कहा है कि वह पार्टी के सिपाही हैं। हाईकमान जो जिम्मेदारी सौंपेगा, वे उसे निष्ठापूर्वक निभाएंगे। उधर, पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बराड़ का निलंबन रद्द करने के हाईकमान के फैसले का स्वागत किया है।


भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम: सोनिया को आराम की सलाह देने वाले बराड़ पर निलंबन की कार्रवाई के बाद उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चलीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सूत्र बताते हैं कि किन्हीं कारणों के चलते बात सिरे नहीं चढ़ी। इसके बाद पिछले कुछ महीनों से बराड़ की घर वापसी की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed