{"_id":"58b7050b4f1c1b9c18831aca","slug":"suspended-cjm-ravneet-garg-gurugram-gitanjali-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतांजलि मर्डर केस: निलंबित सीजेएम रवनीत गर्ग की बेल पर सुनवाई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतांजलि मर्डर केस: निलंबित सीजेएम रवनीत गर्ग की बेल पर सुनवाई स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Geetanjali murder case
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के चर्चित गीतांजलि मर्डर केस में आरोपी निलंबित सीजेएम रवनीत गर्ग ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत दिए जाने की अपील की है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि आरोपी को अगर बेल मिली तो वह मामले को प्रभावित कर सकता है। बहस जारी रखते हुए कोर्ट ने मामले की सुनवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी है।
पंचकूला की सीबीआई कोर्ट गर्ग की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। मामले में रवनीत गर्ग के पिता व सेवानिवृत्त सेशन जज कृष्ण गर्ग एवं माता रचना गर्ग भी आरोपी हैं, जिन्हें कोर्ट से पहले ही नियमित जमानत मिल चुकी है। सीबीआई ने इस केस में रवनीत गर्ग, केवल कृष्ण गर्ग एवं रचना गर्ग के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। रवनीत गर्ग पर शस्त्र अधिनियम के भी चार्ज लगाए गए हैं।
रवनीत पिछले कई दिनों से जेल में बंद है। सीबीआई ने झूठ का पता लगाने और सिविल जज सीनियर डिवीजन रवनीत गर्ग की ब्रेन मेपिंग टेस्ट में कई विसंगतियां होने के चलते उन्हें 8 सितंबर 2016 को गिरफ्तार किया था। रवनीत और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।