फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspected man arrested on indo-pak border with ambala aadhar card

अंबाला का आधार कार्ड ले नेपाल जा रहा था, बॉर्डर पर दबोचा

Sun, 09 Aug 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sun, 09 Aug 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
suspected man arrested on indo-pak border with ambala aadhar card

उत्तराखंड पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए, जब उन्होंने भारत-पाक सीमा पर

विज्ञापन
नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को दबोचा और उससे अंबाला का आधार कार्ड बरामद किया। दबोचे गए युवक का नाम प्रेम सिंह है और उसने अंबाला सिटी के एक पते पर आधार कार्ड बनवाया था। नेपाल में घुसने से पहले जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारत में बना यह आधार कार्ड बरामद किया गया।

आधार कार्ड की जब ठीक से जांच की गई तो ये आधार कार्ड अंबाला सिटी स्थित न्यू मॉडल कालोनी के एक पते पर बना हुआ था। ये देखकर उत्तराखंड पुलिस ने अंबाला पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अंबाला पुलिस तुरंत उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई और अब उत्तराखंड पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं करने के बाद आरोपी नेपाल निवासी प्रेम सिंह को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस भी हैरान नेपाली ने कैसे बनवाया आधार

suspected man arrested on indo-pak border with ambala aadhar card

प्रेम सिंह नाम का यह नेपाली व्यक्ति यहां अंबाला सिटी के मॉडल टाउन इलाके की न्यू मॉडल कालोनी में रह रहा था। वह मूलरूप से नेपाल के डाक चूल्हा शहर के थानाक्षेत्र दत्तू के गांव सिरौड़ का रहने वाला है। लेकिन यहां अंबाला सिटी रहते हुए उसने अपना आधार कार्ड यहीं अंबाला के पते से ही जनरेट करवा लिया।

इसी आधार कार्ड को अपने साथ लेकर वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर से नेपाल वापस अपने घर जा रहा था। लेकिन उत्तराखंड पुलिस नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों की भारत की सीमा में ही तलाशी लेती है। इसी तलाशी के दौरान जब प्रेम सिंह की भी तलाशी ली गई तो उसके पास से अंबाला के पते पर जनरेट आधार कार्ड निकला।

ये देखकर उत्तराखंड पुलिस भी हैरान रह गई कि नेपाल में रहने वाले व्यक्ति ने अंबाला के पते पर आधार कार्ड कैसे बनवा लिया। ये देखकर पुलिस को गड़बड़ी की आशंका हुई और पुलिस ने तुरंत नेपाली व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और अब उसे अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

नेपाल के रहने वाले प्रेम सिंह को काबू कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि नेपाल निवासी होने के बावजूद उसने यहां अंबाला से आधार कार्ड क्यों बनवाया। प्रेम सिंह यहां कई तरह की मजदूरी का काम  करता था। उसने यहां आधार कार्ड कैसे बनवाया? इस बारे में उससे पूछताछ के बाद ही मालूम किया जाएगा।
-धर्मपाल, जांच अफसर, अंबाला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed