अंबाला का आधार कार्ड ले नेपाल जा रहा था, बॉर्डर पर दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए, जब उन्होंने भारत-पाक सीमा पर
आधार कार्ड की जब ठीक से जांच की गई तो ये आधार कार्ड अंबाला सिटी स्थित न्यू मॉडल कालोनी के एक पते पर बना हुआ था। ये देखकर उत्तराखंड पुलिस ने अंबाला पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अंबाला पुलिस तुरंत उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई और अब उत्तराखंड पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं करने के बाद आरोपी नेपाल निवासी प्रेम सिंह को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस भी हैरान नेपाली ने कैसे बनवाया आधार
प्रेम सिंह नाम का यह नेपाली व्यक्ति यहां अंबाला सिटी के मॉडल टाउन इलाके की न्यू मॉडल कालोनी में रह रहा था। वह मूलरूप से नेपाल के डाक चूल्हा शहर के थानाक्षेत्र दत्तू के गांव सिरौड़ का रहने वाला है। लेकिन यहां अंबाला सिटी रहते हुए उसने अपना आधार कार्ड यहीं अंबाला के पते से ही जनरेट करवा लिया।
इसी आधार कार्ड को अपने साथ लेकर वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर से नेपाल वापस अपने घर जा रहा था। लेकिन उत्तराखंड पुलिस नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों की भारत की सीमा में ही तलाशी लेती है। इसी तलाशी के दौरान जब प्रेम सिंह की भी तलाशी ली गई तो उसके पास से अंबाला के पते पर जनरेट आधार कार्ड निकला।
ये देखकर उत्तराखंड पुलिस भी हैरान रह गई कि नेपाल में रहने वाले व्यक्ति ने अंबाला के पते पर आधार कार्ड कैसे बनवा लिया। ये देखकर पुलिस को गड़बड़ी की आशंका हुई और पुलिस ने तुरंत नेपाली व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और अब उसे अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
नेपाल के रहने वाले प्रेम सिंह को काबू कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि नेपाल निवासी होने के बावजूद उसने यहां अंबाला से आधार कार्ड क्यों बनवाया। प्रेम सिंह यहां कई तरह की मजदूरी का काम करता था। उसने यहां आधार कार्ड कैसे बनवाया? इस बारे में उससे पूछताछ के बाद ही मालूम किया जाएगा।
-धर्मपाल, जांच अफसर, अंबाला पुलिस