{"_id":"57fe2fce4f1c1b762b28df11","slug":"sushma-swaraj-tweet-on-visa-to-boy-for-mother-funeral-indian-embassy-opened-on-holiday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ट्वीट पर विदेशमंत्री ने छुट्टी के दिन खुलवा दिया भारतीय दूतावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्वीट पर विदेशमंत्री ने छुट्टी के दिन खुलवा दिया भारतीय दूतावास
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ने बेटे को मां के संस्कार के लिए दिलवाया वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसीबत में फंसी महिला के ट्वीट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को छुट्टी के बावजूद खुलवा दिया। विदेशमंत्री ने दूतावास को महिला के बेटे को वीजा देने का निर्देश दिया था।
हरियाणा के करनाल निवासी इस महिला के पति का सोमवार को निधन हो गया था। उसका बेटा अमेरिका में रहता है और दो दिन की छुट्टी होने की वजह उसे वीजा नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में उसके लिए अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होना असंभव हो गया था।
करनाल निवासी सरिता टकरू को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। उन्होंने मंत्री से अपने बेटे अभय कौल को वीजा दिलवाने की अपील की, जिससे कि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। सरिता के ट्वीट का सुषमा स्वराज ने तत्काल जवाब दिया।

दो दिन के लिए बंद था दूतावास
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
सुषमा ने ट्वीट किया कि विजयादशमी और मोहर्रम पर वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास दो दिन के लिए बंद है। मैंने दूतावास को संदेश भेज दिया है। हम दूतावास खोलकर आपके बेटे को वीजा देंगे।
स्वराज के निर्देश के तत्काल बाद भारतीय दूतावास ने सरिता से संपर्क किया और उनसे उनके बेटे की पूरी जानकारी मांगी, जिससे कि उसे तत्काल वीजा दिया जा सके। सरिता टकरू ने बताया कि उनके पति का सोमवार को निधन हो गया। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि भारतीय दूतावास दो दिन के लिए बंद है तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। उन्होंने तत्काल विदेश मंत्री को ट्वीट किया।
कहा कि मौजूदा हालात में उनके बेटे को बृहस्पतिवार तक वीजा नहीं मिल पाना क्या मानवीय है। उन्होंने मंत्री से अपने बेटे को वीजा दिलवाने की अपील की, जिससे कि उनके पति का अंतिम संस्कार हो सके। इसके जवाब में स्वराज ने ट्वीट कर सरिता के पति के निधन पर दुख जताया और कहा कि आप थोड़ा इंतजार कीजिए। हम आपकी मदद जरूर करेंगे।