{"_id":"66c29b337cc9037ccf051c1a","slug":"sushil-gupta-said-aap-will-declare-candidates-for-all-90-seats-by-august-31-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-495240-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सभी 90 सीटों पर 31 अगस्त तक प्रत्याशी घोषित करेगी आप, प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सभी 90 सीटों पर 31 अगस्त तक प्रत्याशी घोषित करेगी आप, प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
Mon, 19 Aug 2024 06:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:39 AM IST
सार
स्वामी विकास दास अनुयायियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा संयोजक सुरेश चौधरी ने भी आप का दामन थामा है।
विज्ञापन
सुशील गुप्ता।
- फोटो : X @DrSushilKrGupta
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है, बल्कि सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और सर्वे का काम साथ-साथ चल रहा है। जनता जिसको कहेगी, पार्टी उसीको टिकट देगी। सभी उम्मीदवार हरियाणा के होंगे और हर विधानसभा के बीच से होंगे। 31 अगस्त तक सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यहां प्रेसवार्ता में गुप्ता ने कहा कि भाजपा के साथ-साथ जजपा ने भी किसानों पर लाठियां बरसवाई थीं। प्रदेश की जनता जजपा, इनेलो और बसपा को नकार चुकी है। कांग्रेस में जाने की अटकलों के सवाल पर आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं और आप के सच्चे सिपाही हैं।
विज्ञापन
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि प्रदेश में तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह मुख्यमंत्री नहीं घोषणा मंत्री बने हैं। इन्होंने चुनाव नजदीक देखकर घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया। इनको पता था कि ये घोषणाएं पूरी नहीं होंगी इसलिए चुनाव 15 दिन पहले करवा दिए। ताकि कह सकें कि आचार संहिता लग गई।
विज्ञापन
इस दौरान विश्व हिंदू तख्त के अंतरराष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी स्वामी विकास दास अपने अनुयायियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी विकास दास धर्म जागरण संत प्रमुख हैं और संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा 25 साल से आरएसएस में रहे और पृथला विधानसभा से भाजपा के संयोजक सुरेश चौधरी और उनके बेटे बल्लभगढ़ से भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए।
पाठक हरियाणा के तीन दिन के दौरे पर
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 21, 22 और 23 अगस्त को आप के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रदेश की पूरी लीडरशिप उनके साथ रहेगी।