फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Gupta said AAP will contest elections in all assembly constituencies in Haryana

आप हरियाणा में सभी विधानसभा में लड़ेगी चुनाव : गुप्ता

Sun, 05 Nov 2023 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sushil Gupta said AAP will contest elections in all assembly constituencies in Haryana
पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में करवाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के शनिवार को फरीदाबाद में दौरे के दौरान कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा और जजपा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सुशील गुप्ता ने कहा कि 5 नवंबर को रोहतक के सर्कुलर रोड पर स्थित पुराना आईटीआई ग्राउंड में 11,000 पदाधिकारियों की मौजूदगी नवनियुक्त 6500 से ज्यादा ग्राम सचिव और वार्ड प्रधान को शपथ दिलाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे हरियाणा के हर गांव और शहर के हर वार्ड से पहुंच चुके हैं। 21-21 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव की पुरजोर तैयारी कर रही है। पार्टी 2024 में हरियाणा में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। जो हरियाणा में भ्रष्टाचारी व्यवस्था को खत्म करेगी और अच्छे स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाएगी, युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के रोजगार देगी। महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगी। 24 घंटे मुफ्त बिजली देगी, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed