फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Gupta declared candidate from Kurukshetra Lok Sabha seat from Aam Aadmi Party

Haryana: कांग्रेस-आप का पहला उम्मीदवार घोषित, कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता

Wed, 28 Feb 2024 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

सुशील गुप्ता मूल रूप से जींद के निवासी हैं। पार्टी ने गुप्ता को पिछले साल ही हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह छह साल तक दिल्ली से राज्य सभा के सांसद रहे हैं और कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। पार्टी ने अपने बयान में बताया है कि क्षेत्र की परिस्थितियों का विश्लेषण करके डॉ. सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
Sushil Gupta declared candidate from Kurukshetra Lok Sabha seat from Aam Aadmi Party
सुशील गुप्ता - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पिछले दिनों हुए समझौते के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस राज्य की दस में से नौ सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी और जबकि एक सीट पर आप लड़ेगी। इसी के तहत आप ने कुरुक्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


चुनाव में कांग्रेस गुप्ता का समर्थन करेगी। आप को उम्मीद है कि पार्टी इस सीट पर उलटफेर करेगी। दरअसल कुरुक्षेत्र लोकसभा के कई इलाके पंजाब से सटे हैं। वहीं, पंजाब में आप की सरकार है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की ससुराल भी कुरुक्षेत्र के पेहवा में है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि इस सीट पर वह अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में कुरुक्षेत्र से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी सांसद हैं। वहीं, गठबंधन से पहले कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं का नाम चल रहा था। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा और निर्मल सिंह का नाम शामिल था। कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी इस सीट पर रिकार्ड मतों से जीत चुके हैं। वहीं, भले ही कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन मुकाबला आसान नहीं होने वाला। पिछले चुनाव में भाजपा के नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह को हराया था। सैनी को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे, वहीं, निर्मल सिंह को 3 लाख चार हजार 38 वोट मिले थे। सैनी को कुल वोटों में से 56 फीसदी वोट मिला था, जबकि निर्मल सिंह को 24.7 फीसदी वोट।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा बदलेगी उम्मीदवार
कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी सांसद हैं। पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बार पार्टी किसी नए चेहरे को उम्मीदवार बना सकती है। इसके लिए कई नामों पर भी चर्चा हुई है। इनमें मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल शामिल हैं। नवीन जिंदल ने अभी कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है।


क्या बोले सुशील गुप्ता
उम्मीदवार घोषित होने के बाद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से ‘इंडिया गठबंधन’ का प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल का ह्रदय से आभार। उन्होंने कहा- मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता को विश्वास दिलाता हू कि क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा और सब की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी मेहनत के साथ चुनाव में उतरेंगे और भाजपा को हराएंगे। अब प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बदलाव की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed