फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   survey, education survey, aam admi party survey, aam admi party chandigarh, chandigarh

'आप' का सर्वेः बच्चे नहीं पता बताए वे किस क्लास में पढ़ते हैं

Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
survey, education survey, aam admi party survey, aam admi party chandigarh,   chandigarh
कैंबवाला में ‌श‌िक्षा सुधार मुह‌िम के तहत सर्वे करते आम आदमी पार्टी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने शिक्षा में सुधार मुहिम की शुरुआत रविवार को कैंबवाला से की। इसके तहत पहले दिन 150 घरों में सर्वे किया।
विज्ञापन


पार्टी ने दावा किया है कि सर्वे के दौरान कुछ बच्चे यह तक नहीं बता पाएं कि वे किस क्लास में पढ़ते हैं? बच्चों व पेरेंट्स ने बताया कि टीचर जब कुछ पढा़ती हैं तो वे दोबारा नहीं समझाती। साल में सिर्फ एक बार स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग हुई है। उसके बाद से कुछ भी अता-पता नहीं है। कुछ ऐसे बच्चे मिले, जो नौंवी में कई बार फेल हो चुके हैं और उन्हें खुद नहीं मालूम कि उनका भविष्य क्या होगा?

आम आदमी पार्टी अगले दस दिन और कैंबवाला में सर्वे करेगी। उसके बाद दूसरे स्कूलों की ओर रुख करेंगे। पार्टी का पूरे शहर के 20 हजार से ज्यादा पेरेंट्स व बच्चों से बात कर एक ड्राफ्ट तैयार करेंगे और उसे एडवाइजर व एजुकेशन मिनिस्ट्री को सौंपेंगे। दरअसल आप ने चंडीगढ़ में शिक्षा में सुधार मुहिम की शुरुआत की है। इसके तहत वह उन स्कूलों के गांवों में जाएंगी, जहां के स्कूलों का रिजल्ट काफी खराब रहा है।
विज्ञापन


कैंबवाला के स्कूल का इस बार का रिजल्ट मात्र छह प्रतिशत रहा है, जो अब तक की सबसे खराब परफार्मेंस हैं। पार्टी के वरिष्ठ वालंटियर कौशल सिंह ने बताया कि पार्टी ने कैंबवाला में 12 टीमे बनाईं। सभी टीमों ने घर-घर जाकर पेरेंट्स और बच्चों से विस्तार से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर सरकारी अफसर बने, लेकिन स्कूलों की दुदर्शा से वे परेशान हैं। बच्चे चाहते हैं कि उनके बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़े, लेकिन उसके लिए उनके पास रुपये नहीं है। इस मौके पर विक्रम सिंह पुंडीर, जीतेंद्र पाठक, साहिल चावर, योगेश सोनी, कांता धमीजा, शशि लांबा, रीटा, निशा, दलीप कुमार, विनोद कुमार, सुनील सिंह, विकास भाटिया, शिशुपाल, लाडी पन्नू, प्रिंस जुनेजा, नवदीप सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed