फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surplus electricity in punjab, gurpreet singh ghuggi raised questions

सरप्लस बिजली का दावा, 'आप' ने पूछा- फिर डिस्पेंसरियों की बिजली क्यों कटी?

Mon, 02 Jan 2017 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
Surplus electricity in punjab, gurpreet singh ghuggi raised questions
'आप' नेता व कॉमेडियम गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा है कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से सूबे में सरप्लस बिजली के बड़े-बड़े दावे सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए किए जा रहे हैं। सोमवार को जारी बयान में वड़ैच ने कहा कि बिजली के बिलों की अदायगी न होने के कारण सवा सौ ग्रामीण डिस्पेंसरियों की बिजली काट दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण डिस्पेंसरियों की तरफ ध्यान देना तो दूर, इनके बिजली के बिल भी सरकार की तरफ से नहीं भरे गए। वड़ैच ने कहा कि इन डिस्पेंसरियों में सिर्फ पर्ची से रकम इक्ट्ठी होती है और वह पैसा भी जिला परिषदों के खजाने में जाता है। ऐसे में डिस्पेंसरियां सिर्फ सरकार की तरफ से मिलने वाली ग्रांटों पर निर्भर हो जाती हैं या फिर पंचायतों को खर्चा उठाना पड़ता है। 
विज्ञापन

सरप्लस बिजली के दावे पर उठाए सवाल

Surplus electricity in punjab, gurpreet singh ghuggi raised questions
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब कनवीनर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल बड़े-बड़े विज्ञापन देकर पंजाब को सरप्लस बिजली वाला राज्य बताकर सिर्फ गप्पे ही मार रहे हैं, यदि वास्तविकता में सरप्लस बिजली होती तो इन डिस्पेंसरियों की बिजली क्यों काटी गई।

वड़ैच ने कहा कि इन ग्रामीण डिस्पेंसरियों की बिजली के ही नहीं, बल्कि पानी के कनेक्शन भी काटे गए हैं, जिस कारण यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सेहत विभाग की कारगुजारी पर भी सवाल उठाए गाए। वड़ैच ने पूछा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से सूबे में बड़े-बड़े अस्पताल खोलने और लोगों को बुनियादी सहूलतें देने के झूठे वादे क्यों किए जाते हैं। जबकि इनकी तरफ से डिस्पेंसरियों की तरफ ध्यान ही नहीं दिया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed