{"_id":"68fd19692ef48545c5044188","slug":"surjit-hockey-tournament-indian-air-force-beat-punjab-police-3-2-chandigarh-news-c-46-1-spkl1013-108893-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट : भारतीय वायु सेना ने पंजाब पुलिस को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट : भारतीय वायु सेना ने पंजाब पुलिस को 3-2 से हराया
Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। ओलंपियन खिलाड़ियों से सुसज्जित पंजाब पुलिस की टीम को 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय वायु सेना के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग राउंड के दूसरे मैच में सीआरपीएफ दिल्ली और भारतीय रेलवे दिल्ली की टीम 1-1 से बराबरी पर रही।
पहला मैच पूल बी में भारतीय वायु सेना और 10 ओलंपियन खिलाड़ियों से सुसज्जित पंजाब पुलिस, जालंधर के बीच खेला गया। पंजाब पुलिस के लिए पहला गोल खेल के 7वें मिनट में प्रभदीप सिंह ने दागा और स्कोर 1-0 कर दिया। जबकि 9वें मिनट में भारतीय वायु सेना के सुमित ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 35वें मिनट में पंजाब पुलिस के ओलंपियन दिलप्रीत सिंह ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के पास पर गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। खेल के 39वें मिनट में एयरफोर्स के एम क्रिअप्पा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 41वें मिनट में एयरफोर्स के सागर सिंगड़े ने एक और गोल करके स्कोर 3-2 पहुंचा दिया। मैच के दौरान पंजाब पुलिस को 13 पेनल्टी कॉर्नर मिलपिर लेकिन एयर फोर्स के गोलकीपर पुनन्ना पलंगड़े ने भारतीय टीम के कप्तान ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह और ओलंपियन रूपिंदरपाल सिंह द्वारा लिए गए सभी पेनल्टी कॉर्नर बचा लिए। पंजाब पुलिस के दो लीग मैचों से तीन अंक हैं। पंजाब पुलिस ने पहले मैच में पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली को हराया था।
59वें मिनट में सीआरपीएफ के शमशेर ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। मैच बराबरी पर रहने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। आज के मैचों के मुख्य अतिथि ओलंपियन गुरमेल सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता राजबीर कौर, जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर, एनआरआई रणजीत सिंह टूट रहे थे, जिन्होंने टीमों का परिचय कराया। इस अवसर पर ओलंपियन राजिंदर सिंह, ओलंपियन मुखबैन सिंह, मुखविंदर सिंह, लखविंदर पाल सिंह खैरा, इकबाल सिंह संधू, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू उपस्थित थे।
विज्ञापन
-- -- 26 अक्टूबर के मैच-- --
भारत पेट्रोलियम बनाम बीएसएफ जालंधर - शाम 4:30 बजे
इंडियन ऑयल मुंबई बनाम रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला - शाम 5:45 बजे