सुरजेवाला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली में भी मिलेगी वाई श्रेणी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ी राहत देते हुए अगले आदेशों तक केंद्र को हरियाणा से बाहर भी उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं।
इस कवर में उसको केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान का कवर दिया जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि यह आदेश अंतरिम है क्यों की रणदीप सुरजेवाला पार्टी के मुख्य प्रवक्ता है और पांच राज्यों के आगामी चुनाव में उनको दिल्ली से बाहर जाना पड़ता हैं।
रणदीप को हरियाणा में वाई श्रेणी की सुरक्षा है और हरियाणा से बाहर जाने की स्थिति में दिल्ली में उनकी सुरक्षा का घेरा कमजोर पड़ जाने की उन्होंने दलील दी थी।
अगले आदेशों तक दिल्ली में भी मिलेगी वाई श्रेणी सुरक्षा
इस मामले में मंगलवार को केंद्र ने हाईकोर्ट में जवाब दायर कर स्पष्ट कहा था कि केंद्र ने सुरजेवाला की सुरक्षा को रिव्यू कर पाया था कि रणदीप को इतना खतरा नही है कि उसे केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा का कवर उपलब्ध करवाया जाए।
वीरवार को जब सुनवाई आरंभ हुई तो इस दौरान कहा गया कि हरियाणा के साथ ही दिल्ली में भी सुरजेवाला का ज्यादातर समय बीतता है और ऐसे में उन्हें दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलनी चाहिए।
हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक केंद्र ने सुरजेवाला की सुरक्षा पर अपना स्टैंड क्लीयर नहीं किया है और आगामी चुनावों के मुद्देनजर उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। ऐसे में दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।