फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surgery also closed for fear of infection in GMCH 32

जीएमसीएच 32 में संक्रमण के डर से सर्जरी भी बंदᅠ

Wed, 10 Mar 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Surgery also closed for fear of infection in GMCH 32
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जीएमसीएची-32 में ओपीडी के बाद अब जनरल सर्जरी भी बंद कर दी गई है। हालांकि इमरजेंसी व ट्रॉमा के केस में सर्जरी की सुविधा बहाल रखी गई है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर का कहना है कि इमरजेंसी में सर्जरी जारी रखी गई है ताकि मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो लेकिन जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती तब तक जनरल सर्जरी के लिए मरीजों को अगली तारीख नहीं दी जाएगी। बहुत जरूरी हुआ तो पुराने मरीजों को कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए सर्जरी की सुविधा दी जा सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों अस्पताल की ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद अस्पताल की ईएनटी की ओपीडी बंद करनी पड़ी थी लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना के केसों को देखते हुए मंगलवार से ओपीडी की सामान्य सेवा बंद करते हुए टेली कंसल्टेशन के माध्यम से पंजीकरण कराने वाले मरीजों को ही परामर्श देने का निर्णय लिया गया था। मंगलवार को इस निर्देश का पालन करते हुए सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण वाले मरीजों को ही परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed