{"_id":"5b36639c4f1c1bf56e8ba973","slug":"surabhi-s-father-said-daughter-s-life-of-negligence-of-company-officials","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई प्लेन हादसा: सुरभि के पिता ने कहा- कंपनी अधिकारियों की लापरवाही से गई बेटी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई प्लेन हादसा: सुरभि के पिता ने कहा- कंपनी अधिकारियों की लापरवाही से गई बेटी की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सुरभि के पिता सूर्या गुप्ता
मुंबई में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर सुरभि गुप्ता की मौत से सोनीपत की शंकर कॉलोनी के लोग भी गम में डूबे हैं। सुरभि गुप्ता की एक साल पहले ही सोनीपत के इंजीनियर ब्रजेश के साथ शादी हुई थी। सुरभि की मौत पर उसके अधिवक्ता पिता सूर्या गुप्ता ने कंपनी पर आरोप लगाए हैं कि जिस प्लेन का परीक्षण किया जा रहा था, वह काफी पुराना था और उसमें खराबी आई हुई थी।
इसके बावजूद कंपनी ने खराब प्लेन उड़ाने की इजाजत क्यों दी? सुरभि के पिता सूर्या ने इस पूरे मामले में सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराकर कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इसके बावजूद कंपनी ने खराब प्लेन उड़ाने की इजाजत क्यों दी? सुरभि के पिता सूर्या ने इस पूरे मामले में सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराकर कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सोनीपत में हुई थी सुरभि की शादी
सुरभि
यूपी के बदायूं की सुरभि गुप्ता पिछले कई साल से मुंबई की विमान कंपनी में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। उसकी शादी 2017 में सोनीपत में हुई थी। सुरभि अपने पति ब्रजेश के साथ मुंबई में रह रही थी, जबकि सुरभि के पिता सूर्या गुप्ता फिलहाल सोनीपत आए हुए हैं। उनको मुंबई में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में बेटी की मौत का पता चला तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए।
सुरभि के पिता सूर्या गुप्ता ने कहा कि इस हादसे से कुछ देर पहले ही उनकी सुरभि से फोन पर बात हुई थी। सुरभि ने उनसे जिक्र किया था कि उनकी टीम एक प्लेन की टेस्ट ड्राइव पर काम कर रही है जो काफी पुराना व खस्ताहाल है। सूर्या गुप्ता ने बताया कि जब प्लेन इतना पुराना व खराब था तो कंपनी ने इसके बावजूद प्लेन को क्यों उड़वाया। सुरभि के पिता ने इस पूरे मामले में विमान कंपनी को बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है और इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

सुरभि का बिहार व महाराष्ट्र सरकार ने किया था सम्मान
रोते-बिलखते सुरभि के परिजन
सूर्या गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी सुरभि देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर थी। उसका कुछ समय पहले बिहार सरकार ने सम्मान किया था तो पिछले दिनों ही महाराष्ट्र सरकार ने सम्मानित किया था। उसके पिता के अनुसार सरकार ने उसे एयरबेस के लिए लाइसेंस देने की बात भी कही थी और इसको लेकर सुरभि काफी खुश थी।
उन्होंने कहा कि बेटी ही नहीं रही और उनकी भी खुशी बेटी के साथ चली गई। परिजनों ने बताया कि सुरभि का शव प्लेन से शनिवार सुबह यहां लाया जाएगा। इसके लिए मुंबई में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार यहां किया जाएगा।