फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   supreme court major decision on ias officer transfer issue

IAS के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला जानते हैं?

Sun, 05 Apr 2015 12:33 PM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
supreme court major decision on ias officer transfer issue

टीएसआर सुब्रामनियन बनाम केंद्र सरकार मामले में आईएएस अधिकारियों के हक में सुप्रीम कोर्ट ने 14 महीने पहले सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि तबादलों, पोस्टिंग व अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़े सर्विस मामलों में राज्य सरकारें सिविल सर्विस बोर्ड गठित करें। दो साल से पहले किसी आईएएस अधिकारी का तबादला न हो।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बोर्ड के मुखिया होंगे और तजुर्बेकार अधिकारी इसे सदस्य होंगे। उधर, दिवान नाथ मिश्रा ने भारत सरकार के पर्सोनल एंड ट्रेनिंग विभाग से आरटीआई के तहत बोर्ड के गठन पर जानकारी मांगी।
विज्ञापन


दो फरवरी को विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़, हरियाणा, मिजोरम, दमन दीव और दादरा, नगर हवेली और महाराष्ट्र सरकार ने बोर्ड गठित कर दिए हैं। लेकिन अन्य राज्यों में बोर्ड गठित नहीं हुए। ऐसे में कोर्ट की ओर से शेष राज्यों को भी तीन महीने में बोर्ड गठित करने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ने ग‌ठित नहीं किया सिविल सर्विस बोर्ड

supreme court major decision on ias officer transfer issue

आईएएस अधिकारियों का तबादला दो साल से पहले नहीं किया जा सकता। इस पर नजर रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को सिविल सर्विस बोर्ड बनाने का निर्देश दिया था।

आलम यह है कि अब तक केवल छह राज्यों में ही यह बोर्ड गठित हुआ है। बड़ी बात यह कि हरियाणा में बोर्ड के गठन के बावजूद तय अवधि से काफी पहले ही आईएएस अफसरों के तबादले हो रहे हैं।

ताजा चर्चित मामला अशोक खेमका के तबादले से जुड़ा है। उधर, पंजाब में बोर्ड बना ही नहीं है। ऐसे में यहां दो साल से कम अवधि में आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर करने पर कोई अंकुश नहीं है।

आरटीआई रिपोर्ट में आईएएस के तबादलों से जुड़ा खुलासा

supreme court major decision on ias officer transfer issue

एक तथ्य का खुलाया आरटीआई की एक ताजा रिपोर्ट में हुआ है। एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने मुख्य सचिव कार्यालय से एक अप्रैल 2013 से 31 दिसंबर 2014 तक के तबादलों की जानकारी आरटीआई से ली।

रिपोर्ट में सामने आया है कि तीन आईएएस सर्वश्री अश्विनी कुमार, विपुल उज्जवल व विनीत कुमार का चार बार तबादला हुआ। धर्मवीर, करण अवतार सिंह, सीमा जैन व राहुल तिवारी को तीन बार बदला गया।

वहीं 33 आईएएस को दो बार स्थानांतरित किया गया। इन अधिकारियों में समीर कुमार, मनदीप सिंह संधू, धर्मवीर, वजरालिंगम, गोपाल कृष्ण सिंह, हरजीत सिंह, अरुण सेखड़ी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अमित ढाका, रविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, अनंदिता मित्रा, प्रवीण कुमार, विश्वजीत खन्ना, अनिरुद्ध तिवारी, अनुराग अग्रवाल, ए. वेनु प्रसाद, भुपिंद्र सिंह, कमलदीप सिंह सांघा, बी. श्रीनिवासन, सुरेश कुमार, संयम अग्रवाल, निलिमा, श्रुति, विकास प्रताप, मनजीत सिंह नारंग, अनुराग वर्मा, गुरदेव सिंह घुम्मन, अमर प्रताप सिंह विर्क, समीर सिंह गुज्जर, राहुल तिवारी, अजोय शर्मा व जगपाल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed