{"_id":"5d4dc21d8ebc3e6cf805fd7a","slug":"supervisor-suspend-chandigarh-news-pkl3470640186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर ने बना दिए 170 दुकानदारों के फर्जी लाइसेंस, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर ने बना दिए 170 दुकानदारों के फर्जी लाइसेंस, सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर 26 स्थित ग्रेन मार्केट में दुकानदारों को फर्जी लाइसेंस देने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां तैनात सुपरवाइजर ने लाइसेंस के नवीनीकरण के नाम पर 170 दुकानदारों को फर्जी लाइसेंस थमा दिए। लाइसेंस बनाने में हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद ग्रेन मार्केट के प्रशासक नाजुक कुमार ने सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है। प्रशासक द्वारा की कार्रवाई के बाद इस रैकेट से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
जानकारी के मुताबिक ग्रेन मार्केट में बीते कई महीने से दुकानदारों के लाइसेंस के नवीनीकरण का गोरखधंधा चल रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब कुछ दुकानदारों के नाम एक जैसे ही मिले। इसेे लेकर शिकायत प्रशासन तक पहुंची तो मामले की गुप्त तरीके से जांच कराई। मिली जानकारी के मुताबिक मार्केट के सुपरवाइजर ने नए लाइसेंस बनाने के नाम पर दुकानदारों को पुराने के दुकानदारों से मिलते-जुलते नामों के लाइसेंस पकड़ा दिए। इससे मार्केट में दुकानदारों की संख्या तो बढ़ रही थी लेकिन आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इस मामले में ग्रेन मार्केट के प्रशासक नाजुक कुमार से बात करने के लिए कई बार फोन मिलाया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।