फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunshine Today, Winter May Increase

धूप खिली पर अभी और सताएगी सर्दी

Thu, 23 Jan 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jan 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
Sunshine Today, Winter May Increase
चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भले ही आज मौसम साफ होते ही धूप खिल आई हो, लेकिन एक दिन बाद फिर इन इलाकों में मौसम बिगड़ने लगेगा। दो दिन बाद फिर से हिमपात होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


25 और 26 जनवरी को फिर से हल्की बर्फबारी होगी। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से वीरवार से राहत मिलने लगेगी। यहां धूप के दर्शन हो सकते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित हिम व अवधाव अध्ययन संस्थान (सासे) व मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद चल रही हवाओं की स्थिति काफी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बर्फबारी और बरसात की स्थिति बनी हुई है। इन हवाओं के नीचे आने के कई वैज्ञानिक कारण हैं। 25 और 26 जनवरी को मैदानी इलाकों का मौसम साफ रहेगा।

पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में गलन जरूर बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि बर्फबारी व सर्दी का असर करीब 15 फरवरी तक रह सकता है। इसके बाद मौसम में गरमाहट आनी शुरू हो जाएगी।

न्यूनतम तापमान में नहीं आएगी गिरावट
सासे व मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में भले ही बर्फबारी हो रही हो, लेकिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।


बहुत कम संभावना है कि तापमान माइनस में जाए। यही हाल मैदानी इलाकों में रहने वाला है। मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज की जाएंगी। पहाड़ों में बर्फ गलने से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के वक्त गलन की मात्रा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed