फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar claims 42 MLAs wanted him as Punjab CM after Amarinder Singh stepped down

सुनील जाखड़ का बड़ा खुलासा: मुझे सीएम बनाना चाहते थे 42 विधायक, चन्नी को दो और सिद्धू को छह ने दिया था वोट

Wed, 02 Feb 2022 12:36 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Feb 2022 12:36 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बड़ा खुलासा कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि सीएम पद के लिए 42 विधायकों ने मुझे वोट किया था। 

विज्ञापन
Sunil Jakhar claims 42 MLAs wanted him as Punjab CM after Amarinder Singh stepped down
सुनील जाखड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा खुलासा किया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद नए सीएम के लिए कांग्रेस में वोटिंग हुई थी। 79 विधायकों में से 42 ने मेरे पक्ष में वोटिंग किया था। चरणजीत सिंह चन्नी के साथ सिर्फ दो विधायक थे। इसके बावजूद वह सीएम बन गए। जाखड़ ने कहा कि मेरे बाद सबसे ज्यादा 16 विधायकों ने सुखजिंदर सिंह रंधावा, 12 विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का नाम लिया था। नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में छह विधायकों ने वोट दिया था। 

विज्ञापन


वीडियो में क्या बोल रहे हैं जाखड़
सुनील जाखड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाखड़ पंजाब में कांग्रेस की प्रचार कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। वीडियो में सुनील जाखड़ लोगों से कह रहे हैं कि मुझे 42 विधायकों ने वोट दिया। 16 विधायकों ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को वोट किया। वहीं 12 विधायकों ने परनीत कौर को अपना समर्थन दिया। छह मत नवजोत सिंह सिद्धू को मिले और चरणजीत सिंह चन्नी को दो वोट मिले। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा डिप्टी सीएम बनते क्यों नहीं
सुनील जाखड़ ने कहा कि मुझे कोई गिला-शिकवा नहीं है। राहुल गांधी ने मुझे बुलाकर कहा कि सुनील मैं तुम्हें डिप्टी सीएम बना रहा हूं, बनते क्यों नहीं। मैंने कहा कि मेरा नाम आना और 42 विधायकों ने वोट दिया, यही सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  सीएम चन्नी बोले- सब मुझे दबाने की कोशिश कर रहे
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें भदौड़ और चमकौर साहिब से कांग्रेस ने टिकट दिया है। सीएम चरणजीत चन्नी ने चमकौर साहिब में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इमोशनल कार्ड खेला। बोले, सब मुझे दबाने की कोशिश कर रहे हैं। रेड कराई जा रही है। 15 साल से मैं चमकौर साहिब में ही रहा। आज तक कहीं नहीं गया। अब आप लोगों ने ही मुझे संभालना है। सीएम चन्नी ने कहा कि सीएम बनने के बाद वह सबसे से मिले। इसलिए सब लोग घर-घर और गांव-गांव जाकर उनके लिए प्रचार करें। उनकी जीत 50 हजार से कम की नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed