फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar reacts on resignation of Navjot Singh Sidhu

पंजाब: सुनील जाखड़ बोले- यह कोई क्रिकेट नहीं, कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धू पर विश्वास करके किया समझौता

Tue, 28 Sep 2021 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Sep 2021 10:00 PM IST
सार

सीएम पद की रेस में सुनील जाखड़ का विरोध करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर अब जाखड़ ने बड़ा हमला बोला है। 

विज्ञापन
Sunil Jakhar reacts on resignation of Navjot Singh Sidhu
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है! इस पूरे 'एपिसोड' में जिस बात से समझौता किया गया है, वह है कांग्रेस नेतृत्व द्वारा निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष (नवजोत सिंह सिद्धू ) पर विश्वास। कोई भी भरोसे के इस उल्लघंन को सही नहीं ठहरा सकता है। सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस में उनका विरोध भी तेज  हो गया है। लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने भी सिद्धू पर हमला बोला। उन्होंने किसी अन्य पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


सिद्धू ने किया था जाखड़ का विरोध
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुनील जाखड़ का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे था। विधायक दल की बैठक में भी सहमति बन गई थी लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने जाखड़ के नाम का विरोध किया। इसके बाद जाखड़ सीएम पद की रेस से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन


सिद्धू की जगह फिर सुनील जाखड़ की आई याद
नवजोत सिद्धू द्वारा पार्टी प्रधान का पद छोड़ने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि प्रदेश कांग्रेस के नेता अब सिद्धू की वापसी नहीं चाहते और प्रधान पद की जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को देने की इच्छा जता रहे हैं। उधर, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ जिनसे राहुल गांधी ने यह कहकर प्रधानी वापस ले ली थी कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, अब दोबारा इस पद के प्रबल दावेदार हो गए हैं। हालांकि पार्टी हाईकमान जाखड़ को पंजाब चुनाव में प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाने की तैयारी में थी लेकिन अब माना जा रहा है कि उन्हें प्रदेश का प्रधान पद सौंपते हुए प्रचार कमेटी में उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed