फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar met Punjab Governor regarding female professor suicide case

Punjab: पंजाब में गरमाया महिला प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला, सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की मुलाकात

Wed, 25 Oct 2023 03:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Oct 2023 03:31 PM IST
सार

सुनील जाखड़ ने कहा कि इस सरकार के अहंकार और उनकी ओछी हरकतों का जवाब कौन देगा? मैं ये अरविंद केजरीवाल के मुखपत्र भगवंत मान से पूछना चाहता हूं। सुनील जाखड़ के साथ बलविंदर कौर के भाई बलदेव सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Sunil Jakhar met Punjab Governor regarding female professor suicide case
सुनील जाखड़। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर, नौकरी की इच्छुक एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में राज्य के शिक्षा मंत्री को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


जाखड़ ने मृतका बलविंदर कौर के परिवार के सदस्यों के साथ राज्यपाल पुरोहित से मुलाकात की। बलविंदर कौर ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी स्टेशन अलाट नहीं होने के चलते 21 अक्टूबर को रोपड़ में एक नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


अपने पीछे छोड़े गए और सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित सुसाइड नोट में बलविंदर कौर ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का नाम लिखते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बलविंदर कौर ने लिखा कि उन्हें सहायक प्रोफेसर पद के लिए दिसंबर 2021 में नियुक्ति पत्र दिया गया था, लेकिन अगस्त 2022 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। बलविंदर के परिवार के सदस्य अब बैंस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर रूपनगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आत्महत्या से जुड़ी परिस्थितियों में समयबद्ध कार्रवाई की मांग की और राज्यपाल से पीड़ित परिवार के लिए समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "यह घटना राज्य सरकार के माथे पर कलंक है।''


उन्होंने कहा कि बलविंदर कौर को शिक्षा मंत्री ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया, यह सुसाइड नोट से साबित हो रहा है। बैंस ने ही इन प्रोफेसरों को धरना देने के लिए चुनौती दी थी और इसके चलते मंत्री के गांव में धरना लगाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस को बैंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए और इसके साथ ही मृतक के पति और ससुर पर दर्ज मुकदमा रद्द होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed