फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar attacked Congress after became BJP state president

Punjab News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही जाखड़ का कांग्रेस पर हमला, पहले अपने घर को संवारों तो बेहतर होगा

Wed, 05 Jul 2023 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 10:15 PM IST
सार

सुनील जाखड़ से पत्रकारों ने पूछा कि आप भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा से मिलकर आए हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। नड्डा ने उन पर इतना विश्वास दिखाया है, साथ ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में वह उन्हें धन्यवाद करने देने गए थे।

विज्ञापन
Sunil Jakhar attacked Congress after became BJP state president
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जल्द गठबंधन होने की बात कही। इस पर नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो अभी तक यह भी नहीं पता कि उनका गठबंधन किसके साथ होने जा रहा है। गठबंधन करने के लिए कांग्रेसी पहले पटना गए थे लेकिन उनका गठबंधन वहीं पर बिखर गया। फिर वह पटना से शिमला जाने वाले थे जबकि अब बंगलुरू जाने की बातें हो रही हैं। कांग्रेस वाले दूसरों की तरफ देखने के बजाय पहले अपना घर संवार लें तो बेहतर रहेगा। जहां तक भाजपा और अकाली दल में गठबंधन की बात है तो इसका फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।

विज्ञापन


जब सुनील जाखड़ से पत्रकारों ने पूछा कि आप भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा से मिलकर आए हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। नड्डा ने उन पर इतना विश्वास दिखाया है, साथ ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में वह उन्हें धन्यवाद करने और उनसे आदेश लेने गए थे। अब उनका निशाना अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर है। वह भाजपा को 23 से 117 सीटों पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएंगे।

विज्ञापन

जाखड़ की घोषणा अभी हुई, निर्णय पहले हुआ था: वड़िंग

इससे पहले वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 साल में जाखड़ परिवार को बहुत सम्मान दिया लेकिन उन्होंने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी छोड़ दी। वड़िंग ने कहा कि जाखड़ ने उस पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा, जिसने उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी। वड़िंग ने चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद यह बात कही। इसके अलावा पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जाखड़ को नियुक्त करने पर उन्होंने कहा कि यह पहले से तय था। इसकी सिर्फ आधिकारिक घोषणा की गई है, जबकि यह निर्णय लगभग डेढ़ साल पहले ही ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा दलित विरोधी करेगी कार्रवाई: चन्नी

पंजाब भाजपा के प्रधान पद पर सुनील जाखड़ को लगाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि अब साबित हो गया कि आने वाले दिनों में भाजपा दलित विरोधी कार्रवाई करने जा रही है। पहले भी जाखड़ दलित विरोधी बोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से जाखड़ को कांग्रेस से हटाया गया था या उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed