फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sunil jakhar appointed punjab state congress president

सुनील जाखड़ बने कांग्रेस के नए पंजाब प्रदेश प्रधान, कुछ यूं बने थे समीकरण

Fri, 05 May 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
sunil jakhar appointed punjab state congress president
सुनील जाखड़ बने कांग्रेस के नए पंजाब प्रदेश प्रधान
कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश के नए प्रधान की कमान सौंपी है। इसके पीछे हिन्दू वोट बैंक को बड़ा कारण माना जा रहा है। पार्टी के स्पीकर रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेस करके इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने हिन्दू नेता पर दांव खेला, इसके लिए हिन्दू वोट बैंक ने अहम भूमिका निभाई। पंजाब में हिंदू आमतौर पर कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है। आतंकवाद के दौर से ही हिंदू हमेशा कांग्रेस के साथ रहे, लेकिन 2007 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह अकालियों के पंथक किले को ध्वस्त करने में लगे थे।
विज्ञापन


अकालियों से पंथक एजेंडा छीनने के चक्कर में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार और टिकट वितरण के दौरान हिंदुओं और दलितों को नजरअंदाज किया। इसके चलते हिंदू भाजपा के पाले में चले गए और दलितों ने शिअद का दामन थाम लिया। तब से कांग्रेस के ये दोनों परंपरागत वोट बैंक पार्टी से दूर ही थे, लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान स्थितियां बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल का पंथक एजेंडा छीनने की कोशिश की। केजरीवाल एक पूर्व आतंकी के घर रुके। खालिस्तान समर्थकों ने आप की हिमायत की।

मौड़ में ब्लास्ट के बाद हिन्दू वोट बैंक कांग्रेस के पाले में

sunil jakhar appointed punjab state congress president
सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला
मौड़ में हरमिंदर जस्सी की सभा के दौरान बम ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद हिंदू वोट बैंक कांग्रेस की तरफ लौट आया। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब अपने इस वोट बैंक को बरकरार रखना चाहती है, इसलिए हाईकमान के स्तर पर यह राय बन गई है कि प्रदेश प्रधान किसी हिंदू नेता को ही बनाया जाए।

प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया का एलान कर प्रदेश महासचिव कैप्टन संदीप संधू को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 15 मई तक मेंबरशिप, छह अगस्त को मेंबरशिप लिस्ट का प्रकाशन होगा। प्राइमरी कमेटियों के चुनाव 7-20 अगस्त के बीच होंगे।

ब्लॉक कमेटियों के चुनाव 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच कराए जाएंगे। जिला कमेटियों के चुनाव 5-15 सितंबर तक होंगे। उसके बाद प्रदेश कमेटी, एआईसीसी मेंबरों और सीडब्ल्यूसी मेंबरों केचुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed