{"_id":"6988fa0aad54a0f6500343f4","slug":"sunday-market-closed-in-moulijagran-about-100-women-upset-due-to-loss-of-employment-chandigarh-news-c-16-pkl1049-944216-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मौलीजागरां में संडे बाजार बंद, रोजगार छिनने से करीब 100 महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मौलीजागरां में संडे बाजार बंद, रोजगार छिनने से करीब 100 महिलाएं परेशान
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां क्षेत्र में रविवार को लगने वाला संडे बाजार बंद किए जाने से करीब 100 से अधिक महिलाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। पिछले छह सप्ताह से पुलिस द्वारा बाजार न लगने देने के कारण इन महिलाओं की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है।
स्थानीय महिला कविता, रानी, काजल, अन्नू देवी, संगीता, सुनिता राविया, बाबूलाल, रजनी, रीता, मालू, कमलेश मेहनाज मिथिलेश, केमिया, अमिता, रेखा, सेहनाज, राबिया, जुबेदा, मीना, सबनूर, गकुर ऊषा, रूपेश साबिर, रिकी, राखी साहिबा विजय कुमार, मिथलेश गुप्ता, बाबूलाल, राकेश, जय सिंह, रविन्दर, रमेश, अफिया, सादिक आदि ने बताया कि यह बाजार हर रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगता था।
इसमें सब लोग खाने-पीने की चीजें, कपड़े और अन्य घरेलू सामान बेचकर अपने परिवार की आजीविका में सहयोग करती थीं। मात्र पांच घंटे की कमाई से वे बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च में हाथ बंटाती थीं, लेकिन बाजार बंद होने से आय का यह सहारा भी छिन गया है।
विज्ञापन
इन लोगों ने बताया कि मौलीजागरां मंदिर और स्कूल के पास कई वर्षों से करीब 150 लोग यह संडे बाजार लगाते आ रहे थे। हाल ही में राजीव कॉलोनी के कुछ दुकानदारों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने बाजार हटवा दिया। इस कारण संडे बाजार लगाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रभावित महिलाओं ने अपनी समस्या को लेकर पार्षद मनोज सोनकर से मुलाकात की है। पार्षद ने मामले के समाधान के लिए प्रशासन से बात करने का आश्वासन देते हुए बुधवार तक का समय मांगा है। इन महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनके रोजगार को देखते हुए बाजार दोबारा शुरू कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।