फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sunam boy committed suicide due to financial crisis

पैसों की कमी ने नौजवान को किया इतना परेशान, दे दी जान

Wed, 23 Nov 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर) Updated Wed, 23 Nov 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
sunam boy committed suicide due to financial crisis
पंजाब के किसान ने जहर खाकर जान दी
पैसों की कमी ने एक नौजवान को इतना परेशान कर दिया कि उसने जिंदगी खत्म करना ही बेहतर समझा और निगल लिया जहर। घटना पंजाब के संगरूर की है। सुनाम के गांव रामगढ़ जवंदे के एक नौजवान किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक किसान ने दो दिन पहले जहरीली वस्तु निगली थी और लुधियाना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय सरकारी अस्पताल में मृतक किसान का पोस्टमार्टम करके उसकी लाश परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन


इस मामले के जांच अधिकारी सुखा सिंह ने कहा कि रामगढ जवंदे का निवासी जगसीर सिंह (28) आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके पास करीब दो एकड खेती की जमीन थी। वह इसके अतिरिक्त वह अन्य काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखा सिंह ने कहा कि खेती और अन्य कारोबार में उसे लगातार घाटा उठाना पड रहा था। इस परेशानी के कारण दो दिन पहले जगसीर सिंह ने जहरीली वस्तु खा ली। उसको गंभीर हालत में सुनाम के एक निजी अस्पताल में और उसके बाद लुधियाना डीएमसी में रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed