{"_id":"659c578609b6e63ad30f590f","slug":"sun-appeared-after-three-days-minor-relief-from-cold-cold-wave-advisory-issued-chandigarh-news-c-16-pkl1043-324585-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीन दिन बाद सूरज ने दिया दर्शन, ठंड से मामूली राहत, शीतलहर की एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीन दिन बाद सूरज ने दिया दर्शन, ठंड से मामूली राहत, शीतलहर की एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में तीन दिन बाद सोमवार को सूरज के दर्शन हुए। इससे लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा। शहर का अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 2.4 डिग्री अधिक रहा। हालांकि कोहरे का कहर जारी है। सोमवार को भी शहर में काफी घना कोहरा था। विजिबिलिटी 50 मीटर से 100 मीटर के बीच रही। मंगलवार को भी घने कोहरे का अलर्ट है। उधर, यूटी प्रशासन ने शीतलहर की एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, लोगों को शीतलहर से निपटने के लिए सावधानियां बरतनी होंगी। खासकर बेघर लोग, बुजुर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, विकलांग, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माताएं, बच्चे, बाहरी कर्मचारी और किसान संवेदनशील समूह के लोग सतर्क रहें। प्रशासन ने आम लोगों को सलाह दी है कि ठंड लगने पर कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। शरीर अत्यधिक ठंडा हो जाए तो हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है इसलिए ठंड से बचने के लिए आवश्यक उपाय करें और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी के लिए एनडीएमए का मोबाइल एप्लिकेशन (एप) डाउनलोड कर लें।
बता दें कि अभी भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से ही दिन में सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सीजन में सबसे कम रहा था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
शहर में दोपहर एक बजे तक कोहरा बना हुआ था। सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। आवाजाही भी सामान्यतः कम रही। दोपहर में दो बजे के करीब सूरज के दर्शन हुए लेकिन शाम को ठंडी हवाएं चली, जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन
आज छा सकते हैं हल्के बादल, गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है और धूप निकलने की भी संभावना कम है। दोपहर के समय हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।
शीतलहर में क्या करें
- घर के अंदर रहें और ठंडी हवा के संपर्क से बचने की कोशिश करें
- सांस और हृदय संबंधी रोगी व बुजुर्ग सुबह की सैर से बचें
- बच्चों को बाहर खेलने के लिए न भेजें, इनडोर एक्सरसाइज जरूर करें
- भारी कपड़ों के बजाय ढीले ढाले, हल्के, हवारोधी गर्म ऊनी कपड़े पहनें।
- खुद को सूखा रखें। यदि गीला हो गए हैं तो सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढक लें
- दस्तानों को प्राथमिकता दें। दस्ताने ठंड से अधिक गर्मी और इन्सुलेशन प्रदान करते हैं
- विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं, स्वस्थ आहार लें
- नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पीएं
- अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें
- क्या न करें-
- लंबे समय तक ठंड में बाहर रहने से बचें
- कंपकंपी को नजरअंदाज न करें, यह पहला संकेत है कि शरीर की गर्मी कम हो रही है, घर के अंदर रहें।
- शराब न पीएं, यह आपके शरीर के तापमान को कम करती है और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ाती है
- शीतदंश वाले स्थान पर मालिश न करें, इससे अधिक नुकसान हो सकता है
- प्रभावित व्यक्ति को तब तक कोई तरल पदार्थ न दें जब तक वह पूरी तरह सतर्क न हो जाए
- आग को लावारिस न छोड़ें, यह खतरनाक हो सकता है