फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sun and humidity make you miserable, Badra will rain in Chandigarh after 18th

Chandigarh News: धूप और उमस ने किया बेहाल, चंडीगढ़ में 18 के बाद बरसेंगे बदरा

Sun, 14 Jul 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Sun and humidity make you miserable, Badra will rain in Chandigarh after 18th
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को पूरे दिन गर्मी और धूप ने लोगों को परेशान किया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने मौसक के सुहाना होने पर घूमने की योजना बनाई थी लेकिन निराशा हाथ लगी। कड़ी धूप और गर्मी के कारण लोगों ने दिन में बाहर निकलने से परहेज किया। शाम को भी उमस रही और हवा नहीं चलीं। तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी बारिश की संभावना न के बराबर है हालांकि उसके बाद मौसम में हल्का बदलाव आएगा और बादल छाएंगे। 18 जुलाई के बाद ही ठीकठाक बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 जुलाई से 34 डिग्री सेल्सियस के साथ तापमान में कमी आनी शुरू होगी, जो 17 जुलाई को बरकरार रहेगी। 18 जुलाई को बारिश की संभावना के बीच तापमान में कमी को इंगित करते हुए अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed