फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summers, Heat and Temperature in Punjab

आसमान से बरसी आग, पंजाब में पारा 44 पार

Fri, 30 May 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 May 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
Summers, Heat and Temperature in Punjab

जून के नजदीक आते ही सूरज ने भी अपने तेवर काफी गर्म कर दिए हैं। वीरवार को पारे के रफ्तार पकड़ने से मानो सूरज से आग बरसने लगी। लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ राज्य और नंगल सबसे गर्म रहे। यहां दोपहर दो बजे तक पारा 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जालंधर में तापमान 43 डिग्री और सरहिंद में 42 डिग्री रहा।

विज्ञापन


गर्मी के कारण राज्य में हाहाकार मच गया है। सुबह 10 बजे के आसपास ही तपिश से पसीने छूटने लगते हैं। अभी तक तापमान 40 डिग्री से आसपास चल रहा था।

कई निजी स्कूलों में तो छुटिटयां कर दी गई हैं ताकि बच्चों को गर्मी और लू से बचाया जा सके लेकिन सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों की हालत और भी बुरी है क्योंकि इन स्कूलों में एक जून से छुट्टियां होंगी। तपती दोपहर में लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं जिसके चलते बाजार सूने हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं राजपुरा में वीरवार को पारा 43 डिग्री रहा और दोपहर तक पठानकोट में 42 डिग्री के पार जा पहुंचा। बढ़ती गर्मी में तपिश से लोग बेहाल हैं। नौजवानों ने गर्मी से बचने के लिए आसपास की नहरों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार तक बारिश होने के पूरे आसार हैं, क्योंकि जब मौसम में उमस पैदा होती है तो बारिश की संभावना बढ़ जाती है।   

पिछले दो दिन के मुकाबले मंडी गोबिंदगढ़  का तापमान 44 के लगभग पहुंच चुका है। अभी तो लोहा नगरी पर मंदी की मार है। जब मिलों का काम पूरी तेजी से चलता है तब तापमान और बढ़ जाता है।
भारत भूषण जिंदल, अध्यक्ष, स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

धूप में निकलने से पहले पानी पीकर निकलें। तली हूई चीजों का सेवन कम करें। कमजोरी या घबराहट महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
डॉ.मनजीत सिंह, सिविल अस्पताल, राजपुरा

वीरवार को शहरों का तापमान
मंडी गोबिंदगढ़--------44
नंगल----------------44
जालंधर--------------43
राजपुरा--------------43
सरहिंद--------------42
खन्ना---------------41

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed