{"_id":"594ebbfb4f1c1bdf118b491e","slug":"summer-vacations-hills-queen-shimla-panchkula-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला की ओर चला सैलानियों का सैलाब, लगा बहुत लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला की ओर चला सैलानियों का सैलाब, लगा बहुत लंबा जाम
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
Kalka-Shimla Highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की छुट्टियां होते ही शनिवार को सैलानियों का सैलाब शिमला की ओर निकला। एक दिन में ही 42 हजार वाहन कालका-शिमला मार्ग पर पंचकूला के पास टोल प्लाजा से शिमला की ओर निकले।
इस दौरान सैलानियों को लंबे जाम से जूझना पड़ा। वहीं टॉय ट्रेन से वादियों का लुत्फ उठाने की प्लानिंग कर रहे सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। टॉय ट्रेन में 7 जुलाई 2017 तक बिल्कुल जगह नहीं है। कश्मीर घाटी के हालात बिगड़ने के कारण सैलानियों ने शिमला की ओर रूख किया है। वहीं सोलन में शूलिनी मेले के कारण भी सैलानी रूख कर रहे हैं।
पंचकूला फ्लाईओवर से टोल प्लाजा तक शनिवार को सैलानियों को पूरा दिन जाम का सामना करना पड़ा। यहां सुबह करीब 11:30 से शाम करीब साढ़े छह बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में शिमला और कसौली जाने वाले सैलानी पूरे दिन जाम के चलते परेशान रहे। बता दें कि ईद और बीच में रविवार पड़ने के चलते तीन दिनों की सरकारी छुट्टियां मिली हैं।
विज्ञापन
तीन दिन में बढ़े सैलानी, टोल प्लाजा से निकले इतने वाहन
शनिवार को 42 हजार वाहन।
शुक्रवार को 40 हजार वाहन।
वीरवार को 37 हजार वाहन।

हॉली-डे स्पेशल ट्रेन भी फुल
Kalka-Shimla Highway
ट्रेनें 7 जुलाई तक पैक
कालका-शिमला मार्ग पर रेलवे के पास तो विकल्प भी नहीं है कि सैलानियों को दूसरी टॉय ट्रेन में कनफर्म टिकट मिल सके। यहां एक ट्रेन में सात कोच होते हैं, उससे ज्यादा कोचों की संख्या बढ़ाई नहीं जा सकती। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कालका-शिमला मार्ग इस समय छह ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये सभी ट्रेनें सात जुलाई तक पैक हैं।
हॉली-डे स्पेशल ट्रेन भी फुल
रेलवे की ओर से यात्रियों की वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर अभी हाल ही में हॉली डे स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। अब इसकी वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। इसमें भी लोगों को सीटें नहीं मिल रही हैं।
कालका से शिमला के लिए ट्रेन
ट्रेन का नाम प्रस्थान-पहुंचने का समय टिकट रेट
हॉली डे स्पेशल ट्रेन दोपहर 12.45-18.00 50 रुपये
डुप्लीकेट शिवालिक एक्स. सुबह 7.00-12.15 420 रुपये
कालका शिमला पैसेंजर सुबह 3.30-8 .55 270 रुपये
रेल मोटर कार सुबह 5.00-9.20 320 रुपये (चेयर कार)
शिवालिक डिलक्स एक्स. सुबह 5.20-10.00 420रुपये(चेयर कार)
कालका शिमला एक्स. सुबह 6.00-11.05 295 एफसी, 65 एस
शिवालिक स्पेशल सुबह 7.00-12.15 420रुपये(चेयर कार)
हिमायलन क्वीन दोपहर 12.10-17.30 260रुपये(चेयर कार)