फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   summer vacations foreign tour special package

50 हजार खर्च कीजिए 7 दिन दुबई घूम आइए, स्पेशल विदेश टूर पैकेज देखिए

Fri, 09 Jun 2017 09:14 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
summer vacations foreign tour special package
holiday
50 हजार रुपये खर्च कीजिए और परिवार के साथ 7 दिन के लिए दुबई घूम आइए। गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने के लिए ये स्पेशल टूर पैकेज आपके लिए। पैकेज में विशेष छूट के साथ ही इस बार कैश बैक का ऑफर भी मिलेगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवेल कंपनियों के अनुसार ट्राइसिटी के लोगों की सबसे अधिक डिमांड इस बार दुबई और सिंगापुर है। यात्रा डॉट कॉम के रीजनल हेड राजीव कुमार महाजन के अनुसार, दुबई के लिए चंडीगढ़ से सीधी फ्लाइट होने के बाद से सबसे अधिक लोग वहीं के लिए हो रहा है।
विज्ञापन


दुबई के लिए इस समय कंपनियां 35-40 हजार रुपये से पैकेज दे रही हैं। वहीं चंडीगढ़ से कई लोग रूस के लिए भी बुकिंग करवा रहे हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मालदीव, थाईलैंड, मारीशस की भी बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई

summer vacations foreign tour special package
दुबई
कितने दिन का टूर : कम से कम 7 दिन का।
कहां-कहां जा सकते हैं: दुबई शॉपिंग के लिए इस समय सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है। देखने के लिए यहां बड़े-बड़े होटल, बुर्ज खलीफा, वाइल्ड वाटर पार्क, दुबई म्यूजियम, पॉलम आइसलैंड समेत कई जगह हैं।
पैकेज- दुबई के लिए पैकेज 50 हजार रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन इस समय कई टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियां 35 से 40 हजार रुपये में भी दुबई के लिए पैकेज उपलब्ध करवा रही हैं। इसके अलावा कैश बैक और अगली बुकिंग पर 2500 रुपये डिस्कांउट का भी ऑफर है। अगली बुकिंग के लिए ऑफर पैकेज की अमाउंट पर निर्भर करता है। इसमें 1500 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक का ऑफर है।

यूरोप

summer vacations foreign tour special package
छुट्टियां - फोटो : amar ujala
कितने दिन का टूर : 3 तरह के पैकेज उपलब्ध हैं जिनमें 7 दिन से लेकर 21 दिन तक का पैकेज है।   
कहां-कहां जा सकते हैं : इटली, स्विजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, हालैंड, ग्रीस, टर्की, पेरिस, ब्रूसेल्स, बर्लिन, पराग, यूके आदि।
पैकेज: अमूमन यूरोप के पैकेज लाख से सवा लाख रुपये से शुरू होते हैं। लेकिन, अगर आपका बजट कम है तो आप सिर्फ 6 रात 7 दिन के लिए जा सकते हैं। इसका पैकेज आपको 90 हजार रुपये (सिंगल) शुरुआत तक में मिल जाएगा।

आस्ट्रेलिया

summer vacations foreign tour special package
Australia
कितने दिन का टूर : कम से कम एक हफ्ते का।
कहां-कहां जा सकते हैं : सिडनी में ओपेरा हाउस, मेलबर्न, ब्रूमी में केबल बीच, फ्रेजर आइसलैंड, ग्रेट ओशिन रोड, पूरनूलुलू नेशनल पार्क, ब्ल्यू माउंटेनस नेशनल पार्क, काकाडू नेशनल पार्क, स्कूबा डाइविंग के लिए प्रख्यात ग्रेट बैरियर रीफ आदि।
पैकेज- आस्ट्रेलिया के लिए पैकेज 1 लाख रुपये से शुरू होते हैं। वैसे केवल 3 नाइट 4 डे का पैकेज 60 से 70 हजार रुपये में भी उपलब्ध हैं।

सिंगापुर

summer vacations foreign tour special package
लिटिल इंडिया, सिंगापुर
कितने दिन का टूर : 4 रात 5 दिन।
कहां-कहां जा सकते हैं : दुनिया भर में सबसे बड़ी शॉपिंग सेल यहां लगती है। खरीदारी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह सबसे बेहतरीन है। इसके अलावा यहां घूमने और देखने के लिए और भी एक से बढ़कर एक जगह हैं।
पैकेज- 50 हजार रुपये से शुरू होता है।

मालदीव
कितने दिन का टूर : 3 रात 4 दिन।
कहां-कहां जा सकते हैं : मालदीव अपने खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए प्रख्यात है। मफूशी, मेल, अड्डू सिटी, फूवाह मुल्लाह, धारावंदूह आदि।
पैकेज- 30 से 35 हजार रुपये से शुरू हैं।

मलेशिया

summer vacations foreign tour special package
Malaysia
कितने दिन का टूर : 4 रात 5 दिन।
कहां-कहां जा सकते हैं : मलेशिया शॉपिंग और अपने खूबसूरत बीच के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां बर्ड पार्क, प्रट्रोनास टॉवर, कई प्रख्यात म्यूजियम और मंदिर हैं।  
पैकेज- 40 हजार रुपये से शुरू हैं।

थाईलैंड
कितने दिन का टूर : 4 रात 5 दिन।
कहां-कहां जा सकते हैं : बैंकाक के बीच विश्व भर में मशहूर हैं। टूरिस्ट की सबसे फेवरेट जगहों में से एक है थाईलैंड और खासकर सबसे ज्यादा बैंकाक। यह शॉपिंग से लेकर समुद्री किनारों और देखने लायक और कई जगहों के लिए फेम्स है। इनमें पटाया, फुकेट, कराबी वर्ल्ड फेमस जगहों में से एक है।
पैकेज- 30 हजार रुपये से शुरू हैं।

ईएमआई का भी ऑफर

summer vacations foreign tour special package
holiday
ट्रैवल कंपनियां यात्रियों के लिए ईएमआई का ऑफर भी लेकर आई हैं। यानी आप पैकेज बुक कराएं और उसे आसान किस्तों में चुकाते रहें। यह 6 से 12 महीने की हो सकती हैं। वहीं 40 हजार के पैकेज का आप हर माह 4-4 हजार रुपये करके भुगतान भी कर सकते हैं।

यात्रा डॉट कॉम के राजीव के अनुसार कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर यह ऑफर दे रहे हैं। इसके अनुसार ऑनलाइन पैकेज बुक कराते वक्त क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का ऑप्शन आता है उसमें आप चाहे तो एक साथ पेमेंट कर सकते हैं, नहीं तो इसकी ईएमआई भी बनवा सकते हैं।

ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर कराएं
वैकेशन पर विदेश और खासकर किसी ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां समुद्री किनारे हैं तो जाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करा लें। वहीं अगर आप किसी एडवेंचर्स स्पोर्ट्स प्लेज, अंडर वाटर या वाटर स्पोर्ट्स जैसी किसी जगह जा रहे हैं तो इंश्योरेंस और भी जरूरी हो जाता है। कुछ डेस्टिनेशन के पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस जुड़ा होता है। वहीं कुछ में अलग से लेना पड़ता है।  समझदारी यहीं है कि पैकेज बुक कराने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस के बारे में जरूर बात कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed