फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summer holidays in Punjab's schools from 11 April to 10 May

11 अप्रैल से 10 मई तक पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां, 5वीं और 8वीं के बाकी पेपर रद्द

Sat, 11 Apr 2020 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Summer holidays in Punjab's schools from 11 April to 10 May
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा है कि शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में राज्य के दोनों सरकारी और निजी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां पहले करने का फैसला किया गया है ताकि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण हो रहे पढ़ाई के नुकसान को कम किया जा सके।

विज्ञापन


सिंगला ने बताया कि अब एक महीने के लिए गर्मी की छुट्टियां 11 अप्रैल से शुरू होंगी और 10 मई तक चलेंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने यह भी फैसला किया कि पांचवी और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कर्फ्यू से पहले जो पेपर दे दिए थे, उनके आधार पर ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) इन विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में भेजेगा। 
विज्ञापन


सिंगला ने कहा कि कर्फ्यू के कारण बच्चों की पढ़ाई के हो रहे नुकसान के कारण अभिभावक चिंतित थे और छुट्टियां जल्द करने के इस फैसले से उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी निजी स्कूलों को भी 11 अप्रैल से छुट्टियों की शुरुआत करनी चाहिए लेकिन वह अपनी जरूरत के अनुसार इन छुट्टियों की समय सीमा बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएसईबी ने कर्फ्यू लगाने से पहले पांचवीं कक्षा के तीन पेपर ले लिए थे और अब कैबिनेट ने बाकी रहते दो पेपर रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि आठवीं कक्षा के संबंध में प्रैक्टिकल परीक्षाएं शेष थीं लेकिन अब बोर्ड दोनों कक्षाओं के लिए कोई अन्य पेपर लिए बगैर ही परिणामों की घोषणा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed