फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sumer Chand Josan arrested by Jalalabad Police

पंजाब: जलालाबाद पुलिस ने शिअद प्रत्याशी के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया, धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई

Mon, 07 Feb 2022 08:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 08:54 PM IST
सार

बैंक धोखाधड़ी मामले में सुमेर चंद जोसन को जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Sumer Chand Josan arrested by Jalalabad Police
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फाजिल्का से शिअद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हंसराज जोसन के चचेरे भाई सुमेर चंद जोसन को जलालाबाद पुलिस ने रविवार को 2018 में हुए बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है, जबकि इस केस में अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। जिसके बाद सोमवार को फिर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाकर रिपोर्ट निगेटिव आने पर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें एसबीआई मुक्तसर के चीफ मैनेजर रछपाल सिद्धू ने शिकायत दी थी कि रिशव राइस मिल्स जलालाबाद रोड मुक्तसर साहिब के हिस्सेदार रमन जोसन निवासी सोतरिया वाला (बंदीवाला) और अमनदीप जोसन निवासी जलालाबाद ने फर्म के नाम पर एसबीआई की मुख्य शाखा मुक्तसर से 2010 में 6 करोड़ रुपये की सीसी लिमिट व लोन के बदले 2 करोड़ 70 लाख रुपये का टर्म लोन मंजूर करवाया था।
विज्ञापन


 इस संबंध में बैंक ने लोन लिमिट के बदले रिशव राइस मिल की मशीनरी, स्टाक, बिल्डिंग और लैंड 24 कनाल 15 मरले जमीन गांव सदर सिंह वाला मुक्तसर में मोरटगेजड के जरिये गिरवी रखी थी। इसके अलावा सुभाष चंद्र, संजीव कुमार, हरजिंदर कुमार, सुमेर चंद, शुशपाल, सुनील कुमार निवासी चक्क सौतरिया (बंदीवाला) ने बतौर गारंटर 117 कनाल 13 मरले जमीन आड़ रहन एसबीआई मेन ब्रांच के पास की थी। उसके बाद मिल के हिस्सेदारों ने मिलकर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर जमीन आगे बेच दी। वहीं गारंटर सुभाष चंद्र, संजीव कुमार, हरजिंदर कुमार, सुमेर चंद, शुशपाल, सुनील कुमार निवासी चक्क सौतरिया (बंदीवाला) ने फर्जी क्लीयर सर्टिफिकेट तैयार करके धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed